IPLNews

इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता के खिलाफ पहनी अलग रंग की जर्सी, सामने आयी वजह

वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं दिल्ली और कोलकाता

आईपीएल 2022 का 41वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। जहाँ, दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 146/9 पर रोकने में कामयाबी हासिल की है।

Advertisement

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली की जर्सी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस मैच में दिल्ली के प्लेयर्स हमेशा की तरह गहरे नीले और लाल रंग की जर्सी की बजाय, हल्के नीले रंग या कहें तो स्काई ब्लू कलर (आसमानी रंग) की जर्सी पहनी थी। जिसमें नीचे की ओर रंगीन पट्टियां हैं।

दिल्ली की यह अलग रंग की जर्सी फंड इकट्ठा करने वाले और फैन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म मैचवॉर्नशर्ट के साथ पार्टनरशिप के बाद दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी द्वारा शुरू की गई विशेष पहल का हिस्सा है। दिल्ली के प्लेयर्स द्वारा पहनी गई इन सभी जर्सी की नीलामी की जाएगी। जिसमें दिल्ली के फैंस बोली लगाते हुए प्लेयर्स की साइन की हुई जर्सी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के लिए धन जुटाएगी दिल्ली कैपिटल्स

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के फैंस द्वारा इन सभी जर्सी के लिए लगाई गई बोलियों से फ्रेंचाइजी विजयनगर स्थित इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (IIS) के लिए धन एकत्रित करेगी। जो कि जेएस डब्ल्यू ग्रुप, दिल्ली कैपिटल्स के को-ऑनर के संरक्षण में शुरू होना वाला स्पोर्टस पर आधारित एक इंस्टीट्यूट है।

इस इंस्टीट्यूट में ओलंपिक के विभिन्न खेलों के लिए प्रतिभाशाली युवा एथलीटों को ट्रेंड करता है। जर्सी की नीलामी से एकत्रित होने वाली रकम का उपयोग अभी से लेकर भविष्य तक स्पोर्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

दिल्ली की इस विशेष पहल पर बोलते हुए, फ्रेंचाइजी के अंतरिम सीईओ, विनोद बिष्ट ने कहा है कि, उन्होंने हमेशा ही समाज को कुछ न कुछ वापस देने का लक्ष्य निर्धारित किया है और वे यह चाहते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स का प्रत्येक फैन फ्रेंचाइजी की सभी गतिविधियों का हिस्सा हो।

Advertisement

विनोद बिष्ट ने इस सबको लेकर बातचीत करते हुए कहा था कि, ”समाज को कुछ न कुछ वापस देना और यह तय करना कि हमारे फैंस दिल्ली कैपिटल्स परिवार का एक अभिन्न अंग हैं हमेशा ही हमारे लिए मुख्य केंद्र रहे हैं। हम हमेशा अपने फैंस को अपनी हर चीज का हिस्सा बनाने की कोशिश करते रहे हैं।”

उन्होंने यह भी बताया था कि, ”इस बार, दिल्ली कैपिटल्स एक खास जर्सी पहनेगी, और मुझे यकीन है कि फैंस इसको लेकर उत्साहित होंगे। साथ ही, विजयनगर स्थित इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (IIS) के लिए धन एकत्रित करने में भी हमारी मदद करेंगे।”

Advertisement

Related Articles

Back to top button