FeatureKabaddi

प्रो कबड्डी लीग इतिहास के वो डिफेंडर जिन्होंने सबसे अधिक पॉइंट हासिल किए

रेडर और डिफेंडर दोनों ही किसी भी टीम की हार व जीत सुनिश्चित करते हैं। टीम के लिए जितने महत्वपूर्ण रेडर हैं उतने ही डिफेंडर भी होते हैं।

प्रो कबड्डी की शुरुआत से पहले बहुत कम लोग ही इस खेल से पूरी तरह परिचित थे। लेकिन, प्रो कबड्डी लीग आने के बाद अब न केवल लोग कबड्डी के दीवाने हो गए हैं। बल्कि इसके नियमों को भी भली भांति जानने लगे हैं। जैसे कि, बहुत सारे फैंस, रेडर और डिफेंडर के अलावा रेड पॉइंट, टैकल पॉइंट, बोनस पॉइंट जैसी बातें भी जानने लगे हैं।

Advertisement

प्रो कबड्डी लीग ने पहले सीजन से ही जिस तरह लोकप्रियता हासिल की है। शायद इसके आयोजकों ने भी ऐसी उम्मीद नही की होगी। लेकिन, आज आईपीएल देश के उन लीग टूर्नामेंटों में से एक है जिन्हें सबसे अधिक देखा जाता है।

यह किसी से छिपा नही है कि, कबड्डी में दो तरह के प्लेयर होते हैं। एक तो रेडर और दूसरे डिफेंडर। ये दोनों ही प्रकार के प्लेयर किसी भी टीम की हार व जीत सुनिश्चित करते हैं। टीम के लिए जितने महत्वपूर्ण रेडर हैं उतने ही डिफेंडर भी होते हैं।

Advertisement

तो, आइए नजर डालते हैं प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के इतिहास में सबसे अधिक अंक पाने वाले डिफेंडर्स पर।

5.) सुरजीत सिंह:

सुरजीत सिंह शुरुआती दो प्रो कबड्डी सीज़न का हिस्सा नहीं थे। लेकिन, फिर भी वह अधिकतम अंकों के साथ डिफेंडर्स की इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। बतौर डिफेंडर राइट कॉर्नर पर खेलने वाले सुरजीत के टैकल का कोई जवाब नही होता है।

सुरजीत ने प्रो कबड्डी लीग में अब तक कुल 94 मैच खेले हैं। इसके बाद भी उनके पास 278 टैकल पॉइंट हैं। सुरजीत ने पीकेएल के 5वें सीजन में धनाके डर प्रदर्शन किया था। उस सीजन उन्होंने सबसे अधिक बार 5 टैकल पॉइन्ट हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा, वह 63 टैकल पॉइंट के साथ प्रो कबड्डी के लीग के पिछले सीजन में 7वें नम्बर पर थे।

Advertisement

4.) संदीप नरवाल:

संदीप नरवाल ने अपने करियर की शुरुआत एक डिफेंडर के रूप में की थी लेकिन अब वह एक अधिक सक्षम ऑलराउंडर हैं। नरवाल सभी सत्रों का हिस्सा रहे हैं और उनका सबसे सफल नवीनतम सत्र था जहां उन्होंने 56 टैकल अंक अर्जित किए। नरवाल की जबरदस्त ताकत और धैर्य उन्हें एक मजबूत डिफेंडर बनाती है।

संदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी इतिहास में अब तक 125 मैच खेले हैं। जिनमें इस ऑल राउंडर ने 310 टैकल पॉइंट हासिल किए हैं। हालांकि, वह प्रो कबड्डी के पिछले सीजन में टॉप-10 में जगह नही बना सके थे। लेकिन, इस सीजन उनसे उनकी फ्रेंचाइजी और फैन्स को काफी उम्मीदें होंगी।

3.) फ़ज़ल अतराचली:

डिफेंडरों की इस सूची में सबसे अधिक अंक पाने वाले फजल अतराचली एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं। ईरान के इस डिफेंडर ने सिर्फ 100 मैचों के पहले ही 300 टैकल पॉइंट्स का आंकड़ा पार कर लिया था। फिलहाल वह 103 मैचों में 317 टैकल पॉइंट्स के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि, फजल अतराचली प्रो कबड्डी लीग में दूसरे सीजन से शामिल हुए थे। और वह उसी सीजन से सफल रहे हैं। फजल ने प्रो कबड्डी लीग के हर सीजन में अपने प्रदर्शन से फैंस को और फ्रेंचाइजी को प्रभावित किया है।

2.) रविंदर पहल:

रविंदर पहल प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के दूसरे सबसे सफल डिफेंडर हैं। राइट कॉर्नर खेलने वाले रविंदर पीकेएल के दूसरे सीजन में 60 टैकल पॉइंट के साथ टॉप पर थे। जबकि सातवें सीजन के 23 मैचों में 63 पॉइंट लेकर संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर थे।

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास की बात करें तो, रविंदर पहल ने अब तक कुल 112 मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने अविश्वसनीय रूप से 326 अंक हासिल किए हैं। रविंदर सातवें सीजन में जिस तरह खेल रहे थे। उससे इसमें कोई दो राय नही है कि वह जल्द ही प्रो कबड्डी लीग के सबसे बड़े डिफेंडर बन जाएंगे।

Advertisement

1.) मंजीत छिल्लर:

मनजीत छिल्लर जिन्हें पीकेएल के उद्घाटन सत्र में सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के रूप में चुना गया था, वह सबसे अधिक अंकों के साथ टॉप डिफेंडर हैं। छिल्लर ने प्रो कबड्डी के पहले सीजन में अपनी कप्तानी में जयपुर पिंक पैंथर्स को जीत दिलाई थी।

मंजीत छिल्लर प्रो कबड्डी लीग के एकमात्र ऐसे प्लेयर हैं। जिन्होंने दो सीजन में सबसे अधिक टैकल पॉइंट हासिल किए हैं। छिल्लर ने अब तक पीकेएल इतिहास में कुल 108 मैच खेले हैं। जिनमें 339 टैकल पॉइंट के साथ वह प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे सफल डिफेंडर हैं।

यह भी पढ़ें: वो रेडर जिन्होंने प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे अधिक पॉइंट हासिल किए हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button