
फुटबाल के सबसे बड़े क्लब में से एक एफसी बार्सिलोना के लिए बीता एक दशक बेहद महत्वपूर्ण रहा है। बार्सिलोना ने इस एक दशक में लियोनेल मेस्सी के साथ स्पेनिश लीग पर अपना दबदबा बनाया और दो बार चैंपियंस लीग भी जीती है।
गौरतलब है कि, बार्सिलोना अब तक कई बार दुनिया के सबसे मूल्यवान खेल ब्रांड के रूप में भी स्थान प्राप्त कर चुका है। आज के इस लेख में, हम पिछले दशक की सबसे सर्वश्रेष्ठ बार्सिलोना इलेवन पर एक नज़र डालेंगे ।
चयन मानदंड:
इस लेख में उन खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्होंने 2010/11 सीज़न से 2019/20 सीज़न तक बार्सिलोना के लिए कम से कम 100 मैच खेले हैं।
गोलकीपर: मार्क-आंद्रे तेर स्टेगेन
जर्मनी के स्टार गोल कीपर मार्क-आंद्रे तेर स्टेगेन साल 2014 में बार्सिलोना में शामिल हुए थे। और, अपने प्रदर्शन के बल पर बहुत जल्द न केवल फैंस बल्कि बार्सिलोना की भी पहली पसंद बन गए।
स्टेगन आज एक प्रतिभाशाली गोलकीपर के रूप में स्थापित हो चुके हैं। लेकिन, इसके लिए उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के साथ क्लब के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया है।
डिफेंडर्स: दानी अल्वेस, जेवियर माशेरानो, जेरार्ड पिक और जोर्डी अल्बा
पिछले दशक की सबसे मजबूत और सर्वश्रेष्ठ बार्सिलोना इलेवन के लिए खिलाड़ियों को चुनते समय, अल्वेस सूची में पहला नाम नहीं हो सकते थे। लेकिन डिफेंस और ऑफेंस दोनों ही पक्षों में उनके द्वारा किए गए योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। क्लब के लिए पिछले एक दशक में 14 सर्वश्रेष्ठ असिस्ट के साथ अल्वेस का असिस्ट रिकॉर्ड चौंकाने वाला है।
इस सूची में माशेरानो दूसरे डिफेंडर हैं। जेवियर माशेरानो लिवरपूल के लिए एक मिडफील्डर के रूप में खेलते थे। लेकिन, गार्डियोला ने उन्हें सेंटर-बैक के रूप में इस्तेमाल करना पसंद किया। उन्होंने जेरार्ड पिक के साथ एक ऐसी साझेदारी बनाई थी जिसके पास हर क्षेत्र में महारत हासिल है। पिक आज भी बार्सिलोना से जुड़े हुए हैं जबकि मासचेरानो ने जनवरी 2018 में क्लब छोड़ दिया था।
बार्सिलोना के लिए लेफ्ट बैक पोजिशन में खेलने वाले जोर्डी अल्बा के पास तेज गति से दौड़ने और बॉल पास करने की बेहतरीन क्षमता है। हालांकि उन्हें,अपनी योग्यता साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन, स्पेन के इस फूलबालर ने बता दिया है कि वह सबसे बेहतरीन लेफ्ट बैक में से एक हैं। अल्बास साल 2013 में वालेंसिया छोड़कर बार्सिलोना में शामिल हुए थे और तब से वह नियमित इस क्लब से जुड़े हुए हैं।
मिडफील्डर: ज़ावी हर्नांडेज़, बसक्वेट्स और इनिएस्ता
सर्वकालिक महान मिडफ़ील्ड तिकड़ी को पिछले दशक की सबसे बड़ी बार्सिलोना इलेवन में शामिल किया गया है। जब दशक शुरू हुआ तब जावी पहले ही 30 वर्ष के हो चुके थे। अधिकांश फुटबॉलर इस उम्र में आगे बढ़ने का विचार छोड़ देते हैं। लेकिन, जावी लगातार इस क्लब के लिए खेल रहे थे। हालांकि, साल 2014 में जावी ने बार्सिलोना छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन, एनरिक के कहने पर वह क्लब से जुड़े रहे। और अब, वह इस क्लब के मुख्य कोच भी हैं।
बार्सिलोना के इतिहास के सबसे बेहतरीन डिफेंडर में से एक एंड्रेस इनिएस्ता ने क्लब से खेलने के दौरान अपना जलवा जमकर बिखेरा था। हालांकि, इनिएस्ता को अलग-अलग पोजिशन्स पर खेलना पड़ा। लेकिन, उन्होंने बतौर मिडफील्डर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। हालांकि, अब वह बार्सिलोना छोड़ विसेल कोबे के लिए खेल रहे हैं।
फॉरवर्ड: नेमार, लुइस सुआरेज और लियोनेल मेस्सी
यह हर खेल प्रशंसक जानता है कि, नेमार, सुआरेज और मेसी ने मिलकर बार्सिलोना में एक नई जान फूंक का काम किया था। नेमार और सुआरेज दोनों ने ही इस क्लब के लिए फॉरवर्ड पोजिशन में बेहतरीन खेल दिखाया था। और, बतौर सेंटर फॉरवर्ड उनका कोई जवाब नही था।
मेस्सी बार्सिलोना के लिए सबसे बड़े स्टार थे। उनके होने से न केवल बार्सिलोना के खेल का स्तर सुधरा बल्कि ब्रांड वैल्यू में भी काफी कद तक इजाफा हुआ। इतना ही नहीं, दशक के अंत तक, मेस्सी का नाम लगभग हर रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुका था। मेस्सी ने हर सीजन अपने क्लब के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया। लेकिन, साल 2012 में वह अपने करियर के चरम पर थे। क्योंकि, उस वर्ष उन्होंने बार्सिलोना के लिए रिकॉर्ड 84 गोल किए थे।