CricketFeature

3 टीमें जो साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सुरेश रैना को कर सकती हैं टारगेट

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने आज आईपीएल और घेरलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वहीं 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वह टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वो आगामी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। रैना के पास कथित तौर पर साउथ अफ्रीका और यूएई से भी ऑफर हैं। ये दोनों नयी लीग रैना को निशाना बनाएगी क्योंकि बाएं हाथ के बल्लेबाज के पास बड़े पैमाने पर फैन बेस है।

Advertisement

एक लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर भारत से बहुत ज्यादा दर्शकों की संख्या को ला सकता हैं, जो सीधे रेवेन्यू में तब्दील हो जाएगा। साउथ अफ्रीका टी20 लीग की नीलामी 19 सितंबर को होनी है। यदि रैना ने इसके लिए पंजीकरण कराया है, तो ज्यादतर टीमें इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए विचार कर सकती हैं। तो आज हम आपको उन तीन टीमों के बारे में बताने जा रहे है जो साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सुरेश रैना को टारगेट कर सकती हैं।

1) जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों के स्वामित्व वाली जॉबबर्ग सुपर किंग्स निश्चित रूप से रैना को टारगेट करना चाहेगी। रैना का सीएसके के साथ लंबा रिश्ता है और यह बात सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में, सीएसके के साथ-साथ किसी भी फ्रेंचाइजी ने रैना को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

Advertisement

वहीं चेन्नई द्वारा नहीं खरीदे जानें पर काफी फैंस को हैरानी हुई थी और इसके लिए उनकी काफी आलोचना की गयी थी। हालाँकि चेन्नई अब इसे ठीक कर सकता हैं। जॉबबर्ग सुपर किंग्स के पास पहले से ही फाफ डु प्लेसिस और मोइन अली जैसे खिलाड़ी है। ऐसे में रैना के आने से टीम को मजबूती मिलेगी। देखना होगा कि मैनेजमेंट इस दिशा में विचार करेगा या नहीं करेगा।

2) एमआई केप टाउन

एमआई केप टाउन उन टीमों में से एक है जो साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सुरेश रैना को निशाना बना सकती हैं। मुंबई इंडियंस को बड़े नाम वाले साइनिंग के लिए जाना जाता हैं। इसलिए वे साउथ अफ्रीका टी20 के पहले सीजन के लिए रैना को निशाना बना सकते हैं।

एमआई केप टाउन के पास पहले से ही एक मजबूत कोर है। हालांकि, बाएं हाथ के मिडिल आर्डर के बल्लेबाज और एक कप्तान के लिए एक स्लॉट उपलब्ध है। इसी वजह से रैना को साइन कर सकता हैं।

Advertisement

3) प्रिटोरिया कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक भी रैना को अपने साथ जोड़ने के लिए इच्छुक होंगे। अब तक, उन्होंने केवल तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को कैप्ड खिलाड़ी के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में नए करार की काफी गुंजाइश अभी है।

रैना प्रिटोरिया कैपिटल्स के लाइन-अप में अनुभव और मजबूती प्रदान करेंगे और वो फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी भी कर सकते हैं। इसलिए, प्रिटोरिया फ्रेंचाइजी बाएं हाथ के बल्लेबाज को टारगेट कर सकती हैं।

आईपीएल में रैना के नाम दर्ज है 5000 से ज्यादा रन

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में रैना अभी 5वें स्थान पर काबिज है। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना ने इस लीग में 205 मैच खेले है और 136.73 के स्ट्राइक रेट की मदद से 5528 रन अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे है। आईपीएल में सुरेश रैना के नाम एक शतक और 39 अर्धशतक दर्ज है। इस दौरान उनका औसत 32.52 का रहा है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button