
आईपीएल 2022 का दूसरा मैच इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 27 मार्च को खेला गया। जहाँ, बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को मात देते हुए इस सीजन की बेहतरीन शुरुआत की है।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 178 रनों का टारगेट सेट किया था। इस टारगेट में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 42 और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की 81 रनों की नाबाद पारी शामिल थी।
चूंकि, टी20 क्रिकेट में अब 200 रन भी काफी नहीं होते हैं। इसलिए, 178 रनों के टारगेट को भरपूर नहीं कहा जा सकता। लेकिन, यह एक फाइटिंग टोटल था। लेकिन, इस मैच में मुंबई इंडियंस द्वारा कुछ गलतियां हुईं जिस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
1.) मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी आक्रमण हुआ फेल:
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में मुंबई इंडियंस के पास एक ऐसी टीम है जिसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के पास एक से एक धुरंधर बल्लेबाज हैं तो वहीं जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजी लाइनअप है।
हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी तो बेहतरीन रही। लेकिन, गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह से बिखरा हुआ नजर आया। शुरुआती ओवर्स खासतौर से पावर प्ले के दौरान मुंबई इंडियंस ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवरों में ही दिल्ली के 3 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे।
यहां तक कि, मिडिल ओवर्स में भी गेंदबाजी अच्छी रही और 10 ओवर्स की समाप्ति पर दिल्ली के 5 बल्लेबाज आउट हो।चुके थे। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह रही कि, मुंबई के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने 3.2 ओवर की गेंदबाजी में 43 रन खर्च किए। वहीं, डेनियल सैम्स ने भी 4 ओवर की गेंदबाजी में 52 रन खर्च किए और अक्षर पटेल जैसे बल्लेबाजों के सामने लगातार रन लुटाते रहे।
2.) खराब फील्डिंग:
क्रिकेट में कहा जाता है कि, ‘पकड़ो कैच जीतो मैच’, लेकिन मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स ने ऐन वक्त पर खराब फील्डिंग कर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को मैच में आगे बढ़ने का मौका दिया।
वास्तव में, दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो अक्षर पटेल का विकेट हासिल करने का मौका मुंबई के पास था, लेकिन वह इसे भुना नहीं सके थे। दरअसल, 17वें ओवर में बासिल थंपी गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने जोरदार प्रहार करते हुए गेंद को हिट किया था। लेकिन, गेंद लांग ऑन में खड़े फील्डर टिम डेविड के हाथों में चली गई।
यदि टिम डेविड यहां पर अक्षर पटेल का कैच लपकने में कामयाब हो जाते तो शायद मैच मुंबई के हाथों में होता। हालांकि, मुंबई के प्लेयर्स की गलती यहीं नहीं रुकी। कैच छोड़ने के बाद जब टिम डेविड ने रन आउट करने के लिए बासिल थंपी को थ्रो किया तब थंपी भी गेंद को सही ढंग से कलेक्ट नहीं कर पाए और इस तरह से अक्षर पटेल को आउट करने के दो मौके मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स द्वारा छोड़ दिए गए। जिसका परिणाम यह हुआ कि अक्षर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिला दी।