CricketNews

विराट कोहली ने ट्विटर पर एमएस धोनी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट

विराट कोहली (Virat Kohli) और एमएस धोनी (MS Dhoni) की जोड़ी भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में से एक थी, जब दोनों ने टीम को संभाला, तो ऐसा लगा जैसे भारतीय टीम सुरक्षित हाथों में है। 2022 एशिया कप से ठीक पहले, भारतीय रन-मशीन विराट कोहली जो इस समय अपनी फॉर्म को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे है। उन्होंने धोनी के साथ तस्वीर शेयर करके पुरानी यादें ताजा कर दी।

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, कोहली ने अपने लंबे क्रिकेट करियर के सबसे सुखद और रोमांचक दौर के बारे में बात की। पूर्व भारतीय कप्तान का कहना है कि उन्होंने माही के अंडर में उपकप्तान के रूप में जो समय बिताया, वह मैदान पर उनके जीवन का सबसे अच्छा समय था।

यहां जानिए विराट कोहली ने एमएस धोनी के बारे में क्या कहा:

33 वर्षीय विराट ने 2014 में टेस्ट टीम का कप्तान बनने से पहले लंबे समय तक उपकप्तान के रूप में एमएस धोनी के साथ समय बिताया है। इसके बाद 2017 में धोनी द्वारा सभी प्ररूपों में छोड़ने बाद विराट ने कप्तानी का जिम्मा संभाला।

Advertisement

कोहली ने ट्वीट करते हुए कहा, “इस इंसान का भरोसेमंद डिप्टी होना मेरे करियर का सबसे सुखद और रोमांचक दौर था। हमारी साझेदारी हमेशा मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। 7+18।”

कोहली द्वारा पोस्ट किए गए दो नंबरों को जोड़ दें तो दोनों की जर्सी का नंबर 25 आ जाएगा, जो कि कल की तारीख थी। यह एक डिजिटल मास्टरस्ट्रोक भी था जहां वीके और माही की खोई हुई यादों के बारे में बात करना सही लगा।

कोहली और धोनी कई यादगार साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं, जहां दोनों ने भारत को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया है। कोहली ने जिस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है। वह 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच की थी। इस मैच में विराट ने 51 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी थी।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button