CricketFeature

3 खिलाड़ी जिन्होने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार छक्का लगाते हुए दिलाई भारत को जीत

भारत ने एशिया कप 2022 में खेले गए दूसरे मैच में अपनी प्रबल विरोधी टीम पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आखिरी ओवर की गेंद पर छक्का जड़ते हुए भारत को जीत दिलाई।

Advertisement

इस मैच में उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 33 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाकर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। उन्होंने जडेजा के साथ भी 5वें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 52 रन की साझेदारी की। तो आज हम आपको उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिन्होंने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई है।

1. विराट कोहली- 4 बार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाई है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में छक्का लगाते हुए भारत को 4 बार जीत दिलाई है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 में 34 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की बहुमूल्ल्य पारी खेली।

Advertisement

विराट के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 100 मैच खेले है और 137.17 के औसत की मदद से 3343 रन अपने नाम करने में कामयाब रहे है। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 30 अर्धशतक दर्ज है।

2. हार्दिक पांड्या- 3 बार

इस लिस्ट में स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है। उन्होंने कल हुए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ छक्का लगाते हुए भारत को जीत दिलाई थी। यह तीसरी बार था जब उन्होंने टी 20 इंटरनेशनल मैच में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 68 मैच खेले है और 145.46 के स्ट्राइक रेट की मदद से 867 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान वो एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.23 के इकॉनमी रेट की मदद से 53 विकेट लिए है।

Advertisement

3. एम एस धोनी- 3 बार

इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) ने भी भी अपनी जगह बनाने में सफलता पायी है। उन्होंने 3 बार छक्का लगाते हुए भारत को टी20 इंटरनेशनल मैच में जीत का स्वाद चखाया है। भारत ने उनकी ही कप्तानी में 2007 का टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान को मात दी थी।

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 98 मैच खेले है और 126.13 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1617 रन अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है। टी20 इंटरनेशनल में धोनी का हाई स्कोर 56 रहा है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 52 छक्के लगाए है।

वहीं धोनी ने 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम की कमान संभाली है। इस दौरान उन्हें 41 में जीत का स्वाद चखने को मिला है। वहीं 28 में हार का सामनाकरना पड़ा है। वहीं एक मैच टाई और 2 का रिजल्ट नहीं निकल सका है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button