CricketNews

शाहरुख खान ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, बताया अपना आइडल

बॉलीवुड स्टार किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के महान फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की जमकर तारीफ की है। शाहरुख (SHAHRUKH KHAN) ने पहले भी कई मौकों पर धोनी की प्रशंसा की है।

Advertisement

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भी शाहरुख से अपने लगाव को दिखाया है। दरअसल, एबीडी ने शाहरुख खान की दो पोस्ट लाइक थी। शाहरुख ने भी अपने बॉलीवुड स्टारडम के शुरुआती दिनों में समय-समय पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों के साथ अपनी निकटता बनाए रखी थी। शुरुआत में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के काफी करीबी थे, लेकिन जबसे आईपीएल की शुरुआत हुई तो धोनी उनके पसंदीदा खिलाड़ी बन गए।

शाहरुख खान ने धोनी को बताया अपना आइडल

इसके अलावा जब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रैंचाइज़ी खरीदी तो गौतम गंभीर उनकी नज़र में स्टार बन गए। जब तक गंभीर केकेआर (KKR) में थे तब तक शाहरुख ने उन पर भरोसा जताया और लगातार निवेश करते रहे।

Advertisement

इस प्रकार जब शाहरुख खान मीडिया पर्सनैलिटी से घिरे हुए थे और उनसे माही के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, “धोनी टी 20 क्रिकेट में विशेष रूप से एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि एमएस धोनी मेरे क्रिकेटिंग आइडल हैं। वह हमेशा अपने ऑन-फील्ड खेल से प्यार करते हैं।”

महेंद्र सिंह धोनी और शाहरुख खान के फैंस ने किंग खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया देते हुए अपने विचार व्यक्त किए हैं। वास्तव में, पूरी दुनिया यह जानती है कि एमएस धोनी क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह हैं और किंग खान बॉलीवुड के।

शाहरुख खान का बयान सामने आने के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यह वायरल गया है। फैंस इसके लिए, सोशल मीडिया पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए धोनी और एसआरके दोनों को लीजेंड बता रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button