IPLNews

आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस को बनाया कप्तान तो सीएसके के फैंस ने बताया ‘अंडर कवर एजेंट’

चेन्नई सुपर किंग्स में है फाफ डु प्लेसिस का बड़ा फैन बेस

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डु प्लेसिस को अपना नया कप्तान बनाया है। यानी अब आगामी 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2022 से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तानों की नियुक्ति कर दी है।

Advertisement

गौरतलब है कि, प्लेसिस आईपीएल 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। लेकिन, मेगा नीलामी से पहले सीएसके ने रिलीज कर दिया था। जिसके बाद मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाते हुए साइन किया था।

इसलिए, चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने आरसीबी के नए कप्तान के रूप में अपने पूर्व खिलाड़ी डु प्लेसिस की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया दी है। आज के इस लेख में हम, एक नज़र डालते हैं कि सीएसके के फैंस ने आईपीएल 2022 के लिए फाफ को आरसीबी कप्तान नियुक्त किए जाने पर कैसे प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

आईपीएल 2021 के यूएई लेग में, आरसीबी के तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ने घोषणा की थी कि वह आईपीएल 2022 से फ्रेंचाइजी की कप्तानी नहीं करेंगे। तब से लगातार इस बात की चर्चा की जा रही थी कि विराट की जगह कौन लेगा। आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी समाप्त होने के बाद, जो नाम सामने आए उनमें ग्लेन मैक्सवेल के अलावा फाफ डु प्लेसिस और दिनेश कार्तिक के नाम शामिल थे। हालांकि, अब आखिरकार फाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए कप्तान बन गए हैं।

फाफ डु प्लेसिस ने अन्य टी20 फ्रेंचाइजी के अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की भी कप्तानी की है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फाफ एक अनुभवी प्लेयर हैं। लेकिन, यह भी स्पष्ट है कि आईपीएल में विदेशी कप्तान अधिक सफल नहीं रहे हैं। हालांकि, आरसीबी की नजर से फाफ सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं। चूंकि टीम में विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल जैसे कुछ मजबूत खिलाड़ी हैं। इसलिए, प्लेसिस इन दोनों की सहायता से अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं।

फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी का कप्तान बनाए जाने पर सीएसके के फैंस की प्रतिक्रिया

वास्तव में यह सभी को पता है कि, सीएसके के फैंस फाफ डु प्लेसिस को पसंद करते हैं। और, तब निराशा भी जताई थी जब सीएसके ने पहले उन्हें रिलीज कर दिया था और फिर मेगा नीलामी में साइन नहीं कर पाए थे। अब वह आरसीबी फ्रेंचाइजी के कप्तान बन गए हैं। इसलिए, सोशल मीडिया पर फैंस ने शानदार प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें ट्विटर पर फैंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी है::

Advertisement

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/Im_VK_18_Deepak/status/1502894485801357313?t=ceF99hyVIgxfTF0yfvghEA&s=19

Advertisement

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

Back to top button