CricketFeature

आईपीएल के इन 7 प्लेयर्स को रिलीज कर मुंबई इंडियंस ने की बड़ी गलती

आईपीएल (IPL) इतिहास में मुम्बई इंडियंस सबसे सफल टीम रही है। वे आईपीएल के शुरुआती संस्करण 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं। मुम्बई की टीम ने अब तक 5 बार ट्रॉफी जीती है। चैंपियंस लीग टी20 को भी मुम्बई की टीम ने 2 बार जीता है।

Advertisement

आईपीएल (IPL) के पिछले संस्करणों में शानदार प्रदर्शन करने वाली मुम्बई की टीम के लिए 2022 संस्करण अच्छा नहीं रहा और उन्होंने आखिरी पायदान पर फिनिश किया। कई फैंस को लगता है कि मुम्बई नीलामी से पहले कुछ खिलाड़ियों को रोक सकती थी और उन्हें रिलीज़ नहीं करती तो परिणाम बेहतर होते। इस आर्टिकल में ऐसे 7 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं –

1.) युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

कई लोगों को मालूम नहीं होगा कि युजवेंद्र चहल ने अपना आईपीएल डेब्यू मुम्बई इंडियंस के लिए किया था। उन्होंने मुम्बई की तरफ से चैंपियंस लीग टी-20 का 2011 संस्करण भी खेला था। हालाँकि मुम्बई ने उन्हें 2014 आईपीएल से पहले रिलीज़ कर दिया। उसके बाद चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने लगे।

Advertisement

2.) कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी कुछ साल पहले तक भारत का मुख्य स्पिन गेंदबाजी आक्रमण हुआ करते थे। मुम्बई के लिए भी ये दोनों गेंदबाज एक समय साथ खेलते थे। कुलदीप को मुम्बई ने 2012 सीज़न के बाद रिलीज़ कर दिया था।

3.) ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell)

ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2013 में दिल्ली से मुम्बई इंडियंस के लिए खेलने गये थे। उन्होंने कुछ मैच खेले जिनमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। लेकिन मुम्बई की टीम ने उन्हें अगले सीज़न के लिए अपने पास नहीं रखा।

4.) जॉस बटलर (Joss Butler)

इस समय बटलर इंग्लैंड के लिए टी-20 में कप्तानी करते हैं। यह विकेट कीपर बल्लेबाज वर्तमान में टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता है। बटलर मुम्बई के लिए आईपीएल के 2016 और 2017 संस्करण में खेले थे। लेकिन उसके बाद मुंबई को टीम में उनकी जगह समझ नहीं आई और उन्हें रिलीज़ कर दिया गया।

Advertisement

5.) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

हार्दिक पांड्या पूर्व में लगातार हर सीज़न में मुंबई के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। लेकिन आईपीएल के 2022 संस्करण से पहले मुम्बई ने उन्हें रिलीज़ कर दिया। हार्दिक गुजरात की नयी टीम के कप्तान बने और आईपीएल जीत गए। उसके बाद से लगातार भारतीय टीम के लिए भी वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में लगता है कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज़ कर के गलती कर दी।

6) अक्षर पटेल (Akshar Patel)

अक्षर पटेल मुम्बई इंडियंस के लिए 2013 में खरीदे गए थे। 2013 में मुंबई के लिए खेलने के बाद उन्हें मुंबई ने जाने दिया। अक्षर, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने गए और लीग के सबसे बड़े आल राउंडर्स में से एक बन कर निकले।

7.) ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo)

एक समय पर मुम्बई इंडियंस की टीम में दोनों, कायरन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो, दोनों थे। लेकिन 2011 आईपीएल की नीलामी से पहले मुम्बई ने ड्वेन ब्रावो को जाने दिया। उन्होंने उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स जॉइन कर लिया और उनके सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक बन कर निकले।

Advertisement

Related Articles

Back to top button