Feature

आईपीएल 2022 में मुंबई पिछले सीजन के इन 5 खिलाड़ियों को कर रही मिस

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 4 मैच खेले है और चारों ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बार टीम पहले की तुलना में थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। इस सीजन में वो अंक तालिका में नौवें स्थान स्थान पर है और इसका मुख्य कारण प्रमुख खिलाड़ियों का ना होना है जिन्होंने पिछले तीन-चार सीजन में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन प्रदर्शन किया है।

Advertisement

हालांकि फरवरी में हुई आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को दोबारा अपनी टीम में शामिल नहीं कर पायी। तो आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे।

5. क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज को मुंबई ने 2019 में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने इस सीजन में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने उस सीजन में खेले 16 मैचों में 529 रन अपने नाम किये। वो उस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से मुंबई को चौथा खिताब जिताने में मदद की।

Advertisement

वहीं 2020 के सीजन में भी उन्होंने अपने उसी प्रदर्शन को दोहराते हुए 16 मैच में 503 रन बनाये और मुंबई को 5वीं बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि 2021 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। 2021 के सीजन में उन्होंने 11 मैच खेले और 297 रन बनाये। वहीं मुंबई की टीम भी क्वालीफाई नहीं कर पायी थी। इस सीजन में डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा है और अभी तक खेले 5 मैचों में 188 रन बना चुके हैं।

4. राहुल चाहर

लेग स्पिनर राहुल चाहर को आईपीएल 2018 की नीलामी में मुंबई फ्रेंचाइजी ने खरीदा था। हालांकि उस साल उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिला था लेकिन लेकिन 2019 के एडिशन में उन्हें खेलने का मौका मिला और उस सीजन में उन्होंने 13 विकेट झटके। 2020 के सीजन में उन्होंने15 विकेट लिए, और फिर आईपीएल 2021 में खेले 11 मैचों में 13 विकेट चटकाए। उन्होंने 2019 और 2020 का खिताब मुंबई को जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

राहुल चाहर को 2022 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है और युवा खिलाड़ी इस सीजन में पहले ही अपनी छाप छोड़ चुका हैं। उन्होंने चार मैचों में सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

Advertisement

3. ट्रेंट बोल्ट

बोल्ट 2020 के सीजन में मुंबई के लिए खेले थे। उस सीजन में उन्होंने 15 मैचों में कुल 25 विकेट अपने नाम किये थे। वह टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 2021 के एडिशन में बोल्ट ने 14 मैचों में 13 विकेट ही ले सके।

2022 के एडिशन में बोल्ट राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं और पहले ही चार मैचों में सात विकेट हासिल कर चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हाल ही में हुए आरआर के लिए उन्होंने 30 रन देकर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

2. क्रुणाल पांड्या

जब भी मुंबई इंडियंस परेशानी में थी क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है चाहे वह बल्ले से हो या गेंद से हो। 2016 में, उन्होंने मुंबई के लिए डेब्यू किया और 237 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में आया, जहां उन्होंने 243 रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी चटकाए। राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ फाइनल में, बड़ौदा के ऑलराउंडर ने 38 गेंदों में 47 रन की बेहतरीन पारी खेली और एमआई को तीसरा खिताब जीतने में मदद की।

Advertisement

पिछले कुछ सीजन से बल्ले से उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है लेकिन बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाजी की और विकेट लेने में भी कामयाब रहे। आईपीएल 2022 में वो क्रुणाल वर्तमान में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 5 मैच खेले है 68 रन बनाए है। वहीं गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए हैं।

1. हार्दिक पांड्या

देश के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक, हार्दिक पांड्या ने 2015 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिया किया था। उन्होंनेफ्रेंचाइजी के लिए बल्ले और गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। 2019 के सीजन में हार्दिक ने 402 रन बनाए थे और 14 विकेट लिए थे। उस साल टीम को खिताबी जिताने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी।

अगले सीजन में उन्होंने 14 पारियों में 281 रन बनाए थे। आईपीएल 2022 में वो गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे है। उनकी कप्तानी में टीम ने अभी तक खेले 4 मैचों में से 3 में हासिल की है और एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button