FeatureIPL

रजत पाटीदार के बारे में वो 5 बातें जो आपको जरूर जानना चाहिए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 एलिमिनेटर मैच में अपनी शानदार पारी के बाद रजत पाटीदार लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। आईपीएल एलिमिनेटर में किसी अनकैप्ड प्लेयर द्वारा पहली बार शतक बनाया गया है।

Advertisement

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने इस मैच में 54 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के की मदद से 112 रन बनाए। लखनऊ के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने के बाद रजत के बारे में हर कोई जानना चाहता है। आज के इस लेख में, रजत पाटीदार से जुड़ी 5 चीजों पर एक नजर डालेंगे।

1.) रजत पाटीदार ने एक गेंदबाज के रूप में शुरु किया था करियर:

रजत पाटीदार ने एक तेज गेंदबाज के रूप में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वह देश के सबसे बेहतरीन गेंदबाजी ऑल राउंडर बनना चाहते थे। हालांकि, साल 2014 में उन्हें ACL की चोट लगी। जिसके बाद, उन्हें 8 महीने के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ा।

Advertisement

स्टार्स अनफोल्डेड के अनुसार, इस चोट के बाद उनका परिवार उन्हें क्रिकेटर के रूप में आगे बढ़ने के लिए अनुमति नहीं दे रहा था। लेकिन, उन्होंने सभी को इसके लिए मना लिया और वह एक बल्लेबाज के रूप में क्रिकेट खेलने लग गए।

2.) आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी में अनसोल्ड रहे रजत पाटीदार:

पाटीदार उन कई अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। चूंकि उन्होंने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए कई फैंस को यह उम्मीद थी कि वह इस साल भी आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा होंगे।

हालांकि, किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।लेकिन, आईपीएल 2022 के बीच में, लवनीथ सिसोदिया को चोट लगने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पाटीदार को साइन किया और आरसीबी के इस फैसले को उन्होंने पूरी तरह से सही साबित किया।

Advertisement

3.) रवींद्र जडेजा ने उन्हें लिस्ट-ए डेब्यू किया था आउट:

रजत पाटीदार ने दिसंबर 2015 में सौराष्ट्र के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट-ए की शुरुआत की थी। रवींद्र जडेजा और शेल्डन जैक्सन के शतकों ने सौराष्ट्र को अपने 50 ओवरों में कुल 340/5 रन बनाने में मदद की।

जीत के लिए 341 रनों का पीछा करते हुए, मध्य प्रदेश ने शानदार शुरुआत की, जिसमें पाटीदार ने 40 गेंदों में 53 रन बनाए। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद रवींद्र जडेजा ने उन्हें आउट कर दिया।

4.) रजत पाटीदार ने फर्स्ट क्लास डेब्यू में जड़ा था शतक:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस प्लेयर ने फर्स्ट क्लास डेब्यू बड़ौदा के खिलाफ किया था। उन्होंने, मैच की पहली पारी में 60 रन बनाए थे। जबकि, दूसरी पारी में 127 गेंदों में 101 रन बनाए थे। रजत के शतक के बल पर मध्य प्रदेश ने वह मैच 87 रन से जीता था। दिलचस्प बात यह है कि, पंजाब किंग्स के पूर्व स्पिनर स्वप्निल सिंह ने दोनों पारियों में उनका विकेट लिया था।

Advertisement

5.) विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की वजह से रजत पाटीदार हमेशा आरसीबी से प्यार करते थे:

पिछले साल आरसीबी के साथ एक इंटरव्यू में, रजत पाटीदार ने खुलासा किया था कि उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की वजह से फ्रेंचाइजी का हमेशा ही समर्थन किया है।

रजत ने कहा था कि, ”एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की वजह से आरसीबी हमेशा ही मेरी पसंदीदा टीम रही है। सौभाग्य से, मुझे उनके साथ खेलने का मौका भी मिला। मैं उनसे मिलने से पहले घबरा रहा था, लेकिन मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा।” हालांकि, आगे अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह विराट और एबी डिविलियर्स की तरह आरसीबी में अपना प्रभाव छोड़ पाते हैं या नहीं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button