FeatureIPL

वो 5 भारतीय प्लेयर्स जो आरसीबी और मुंबई इंडियंस दोनों का ही रह चुके हैं हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के बाद से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दो सबसे लोकप्रिय आईपीएल फ्रेंचाइजी रही हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक आईपीएल के तीन फाइनल का हिस्सा रही है लेकिन किसी में उन्हें जीत नहीं मिली है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने अपने द्वारा खेले गए 5 में से 4 फाइनल जीते हैं। दोनों टीमों की ओर से पिछले 11 वर्षों में कई खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा है। जिसमें 5 भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में दोनों फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले 5 भारतीय प्लेयर्स के बारे में जानेंगे।

Advertisement

1.) रॉबिन उथप्पा:

रॉबिन उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए की थी। उन्होंने मुंबई फ्रैंचाइज़ी के लिए 14 मैचों में 277 रन बनाए। उस दौरान इस दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 113 था और उनका उच्चतम स्कोर 48 था।

साल 2009 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में ट्रेड किया। कर्नाटक के मूल निवासी होने के कारण उथप्पा को अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का मौका मिला। हालांकि साल 2009 के सीज़न में उन्होंने खराब प्रदर्शन किया, उन्होंने खेले गए 15 मैचों में सिर्फ 175 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका में उपविजेता रही।

Advertisement

2.) दिनेश कार्तिक:

दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले दिनेश कार्तिक साल 2012 में मुकेश अंबानी की फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस में चले गए। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए दिनेश कार्तिक का साल 2012 का सीज़न निराशाजनक रहा। उन्होंने इस दौरान 17 मैचों में 238 रन ही बना पाए जिसमें उनका औसत18.30 का रहा था।

साल 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने के बाद कार्तिक ने साल 2015 में आरसीबी में शामिल हुए। साल 2015 का सीज़न कार्तिक के लिए सबसे खराब रहा। उन्होंने 16 मैचों में केवल 141 रन बनाए। जिसमें उन्होंने बैंगलोर फ्रैंचाइज़ी का प्रतिनिधित्व भी किया था।

3.) आर विनय कुमार:

आर विनय कुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने घरेलू फ्रेंचाइज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की। पहले 3 सीज़न में वह आरसीबी के लिए खेलते हुए 30 विकेट चटकाए, जिसमें से 16 विकेट तीसरे सीज़न में आए। कोच्चि फ्रैंचाइज़ी के बाहर होने के बाद, विनय ने एक बार फिर बैंगलोर की टीम में वापसी की और अगले 2 सीज़न में 8.35 की इकॉनमी से 42 विकेट लिए।

Advertisement

साल 2014 में केकेआर की टीम में शामिल हुए उसके बाद विनय कुमार साल 2015 में मुंबई इंडियंस में चले गए जहां उन्हें टीम के दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया गया। वह मुंबई के लिए अपने पहले सीज़न में बुरी तरह विफल रहे। उन्होंने 13 मैचों में केवल 7 विकेट ही ले सके।

4.) जहीर खान:

भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने से पहले 11 मैचों में उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए। जहीर खान ने मुंबई फ्रैंचाइज़ी के लिए खेले गए 20 मैचों में 21 विकेट झटके और साल 2011 में बैंगलोर की टीम में फिर से वापस आ गए।

जहीर खान 3 साल तक बैंगलोर फ्रैंचाइज़ी के साथ रहे और इस दौरान उन्होंने 36 विकेट अपने नाम किए। जिसमें साल 2013 सीज़न में उनका करियर 4/17 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल था। इसके बाद उन्होंने 2014 सीज़न में फिर से मुंबई का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उनके लिए केवल 6 मैच ही खेल सके जहां उन्होंने फ्रैंचाइज़ी के लिए 5 विकेट लिए।

Advertisement

5.) आरपी सिंह:

आरपी सिंह साल 2012 की आईपीएल नीलामी में शामिल थे जब उनकी साल 2011 की फ्रेंचाइजी कोच्चि टस्कर्स केरला की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। मुंबई इंडियंस ने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया और सिंह ने साल 2012 सीज़न में एक अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 मैचों में 10 विकेट लिए और 3/28 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन नहीं करने का फैसला किया और नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरपी सिंह की अगली टीम बन गई। उन्होंने अपने साल 2012 के प्रदर्शन में सुधार किया और आईपीएल के छठे संस्करण में उन्होंने 11 मैचों में 8.41 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट हासिल किए। आरपी सिंह अगले दो नीलामियों में अनसोल्ड हो गए, इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें 2016 सीज़न के लिए अपनी टीम में शामिल किया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button