CricketNews

देखें वीडियो: भारतीय अंडर 19 क्रिकेट स्टार राजवर्धन हैंगरगेकर लगा रहे हैं लंबे-लंबे हिट

शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं युवा बल्लेबाज राजवर्धन हैंगरगेकर


भारत एक क्रिकेट प्रेमी देश है, जो अविश्वसनीय क्रिकेट के बुनियादी ढांचे का दावा करता है। यह एक मुख्य कारण है कि, टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन करती है। लगभग हर साल, एक या दो ऐसे युवा होते हैं जो, बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अपनी पहचान बनाते हैं। आमतौर पर, यह या तो अंडर-19 स्तर पर होता है या इंडियन प्रीमियर लीग में युवा सितारों को लाइमलाइट मिलती है। ऐसे ही एक नवीनतम खिलाड़ी जिसने बहुतों को प्रभावित किया है, वह हैं महाराष्ट्र के अंडर-19 क्रिकेटर के खिलाड़ी राजवर्धन हंगरेकर। जोकि वर्तमान में अंडर 19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Advertisement

जानिए कैसा है राजवर्धन हैंगरगेकर का छक्का मारने का हुनर

हालांकि, टीम इंडिया के पास गेंद के शानदार टाइमर हैं, लेकिन बहुत कम बल्लेबाज हैं जो, अपने आक्रामक हिटिंग कौशल के लिए जाने जाते हैं। इसका असर टी20 फॉर्मेट में टीम पर पड़ रहा है। फिर भी, भारत को वर्तमान भारतीय अंडर 19 टीम के ऑलराउंडर गेंदबाजों से उम्मीद है। जहां वह पूरी तरह से अपने गेंदबाजी कौशल के आधार पर टीम में शामिल हो सकते हैं।

वहीं राजवर्धन हंगरगेकर भी अपने बड़े हिटिंग कौशल के चलते अपना स्थान बनाये हैं। आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में अंडर 19 विश्वकप में, उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने भारत की बल्लेबाजी पारी को गति दी। बाद में उन्होंने एक विकेट भी लिया।

Advertisement

भारतीय टीम में शामिल होनर को तैयार भविष्य के लिए एक और खिलाड़ी

यह उचित समय है कि, भारत प्लेइंग इलेवन में भूमिकाओं के आधार पर खिलाड़ियों को तैयार करे। ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि, टीम में राजवर्धन हैंगरगेकर जैसे खिलाड़ियों का चयन किया जाय। बहु-उपयोगिता खिलाड़ी एक प्लेइंग इलेवन के लिए अत्यधिक मूल्य प्रदान करते हैं। खासकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में।

राजवर्धन हैंगरगेकर टीम इंडिया के लिए ऐसा कर सकते हैं। जबकि, उनका गेंदबाजी कौशल भी अच्छी तरह से विकसित हो रहा है, अगर वह अपनी बल्लेबाजी में और अधिक तकनीकी दक्षता जोड़ सकते हैं, तो भारत के पास भविष्य के लिए एक बढ़िया सीम-गेंदबाजी ऑलराउंडर हो सकता है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button