IPLNews

लखनऊ सुपर जायंट्स की ‘जर्सी’ लीक, वीडियो हुआ वायरल

केएल राहुल हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान

विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन आगामी 26 मार्च से शुरू हो रहा है। यह सीजन कई मायनों में खास होने जा रहा है। अव्वल तो यह कि, इस सीजन आईपीएल में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें खिताबी भिड़ंत में दिखाई देंगीं। सीधे शब्दों में कहे तो आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस डेब्यू करने जा रहीं हैं।

Advertisement

किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए उसका फैन बेस बेहद आवश्यक होता है। क्योंकि, यह किसी भी फ्रेंचाइजी की मार्केट वैल्यू के लिए बेहद आवश्यक होती है। अपना फैन बेस बढ़ाने के लिए दोनों ही नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और गुजरात टाइटंस लगातार कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। फैन बेस बढ़ाने के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा एंथम से लेकर जर्सी तक के लिए बेहतरीन प्लानिंग तैयार की जा रही है।

ट्विटर पर वायरल हुआ लखनऊ सुपर जायंट्स का एंथम

चूंकि, आईपीएल 2022 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसलिए, गुजरात तथा लखनऊ को जल्द ही अपनी जर्सी और थीम सॉन्ग लॉन्च करना होगा। इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी की लांचिंग से पहले ही यह इंटरनेट पर लीक हो गई है।

Advertisement

दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें, मशहूर रैपर बादशाह लखनऊ सुपर जायंट्स एंथम सांग शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बादशाह स्काई ब्लू कलर की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस जर्सी पर लखनऊ का लोगो भी लगा हुआ है। इसलिए, यह कहा जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी कुछ इसी प्रकार हो सकती है।

गौरतलब है कि, लखनऊ ने टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी है। और इसे आईपीएल 2022 के ग्रुप ए में रखा गया है। जहाँ लखनऊ के अलावा मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल हैं। आईपीएल 2022 में लखनऊ का पहला मुकाबला 28 मार्च को दूसरी नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के साथ होगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ फ्रैंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने मुंबई इंडियंस को स्पोर्ट्स फ्रैंचाइजी के लिए प्रेरणा बताया

Advertisement

Related Articles

Back to top button