CricketFeature

2 आईपीएल टीमें जिनके खिलाफ मुंबई इंडियंस का 0% जीत का रिकॉर्ड है

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम है क्योंकि उन्होंने 5 बार आईपीएल के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया था। मुंबई आईपीएल के पहले सीजन यानि 2008 से खेलते हुए आ रहे है। हालांकि पहले दो सीजन में वो प्लेऑफ में जगह बना पाने में कामयाब नहीं हो सके थे। वहीं 2010 के सीजन में वो रनरअप रहे थे।

Advertisement

2011 और 2012 के सीजन में टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब रहे थे लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकाम साबित हो गए थे। वहीं आईपीएल 2022 में पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रहे थे। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया है लेकिन वे आईपीएल में दो फ्रेंचाइजी को हराने में सफल नहीं रहे है। तो आज हम आपको उन्हीं दो टीमों के बारे में बताने जा रहे है।

1. मुंबई इंडियंस आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स को नहीं हरा पायी है

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहली बार हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 4 में अपनी जगह बनाई थी। इस सीजन में टीम की कप्तानी स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के कंधों पर थी। उनकी कप्तानी में इस सीजन में लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ दो मैचों खेले और दोनों में ही जीत का स्वाद चखा।

Advertisement

मुंबई को घर पर मैच खेलने का फायदा था, लेकिन वे आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करते रहे। लखनऊ ने उन्हें पहले ब्रेबोर्न स्टेडियम में 18 रन से हराया और फिर वानखेड़े स्टेडियम में 36 रनों से मात दी। केएल राहुल (L Rahul) ने दोनों ही मैचों में शतकीय पारियां खेली थी। राहुल ने आईपीएल 2022 में 15 मैच खेले और 135.38 के स्ट्राइक रेट की मदद से 616 रन बनाये।

2. कोच्चि टस्कर्स केरला को नहीं हरा पायी है

2011 के आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स केरला और पुणे वारियर्स इंडिया पहली बार आईपीएल में शामिल हुए। हालांकि दोनों ही फ्रेंचाइजी अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह नाकाम रही। मुंबई का पुणे वारियर्स के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा लेकिन उन्हें कोच्चि टस्कर्स केरला के खिलाफ अपने एकमात्र मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने उस एकमात्र मैच में शतक बनाया था। उनकी इस पारी की मदद से मुंबई की टीम 20 ओवरों में 182 का स्कोर बनाने में सफल रही थी। सचिन ने मैच में 66 गेंद का सामना करते हुए 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोच्चि ने 2 विकेट खोकर 19 ओवरों में लक्ष्य को हासिल आकर लिया था। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) ने बनाये थे। उन्होंने 60 गेंद में 81 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए थे।

Advertisement

मैकुलम के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 109 मैच खेले है और 131.75 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2880 रन अपने खाते में जोड़ने में सफल रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं दूसरी तरफ मास्टर ब्लास्टर के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 78 मैच खेले है और 119.82 के स्ट्राइक रेट से 2334 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम एक शतक और 13 अर्धशतक दर्ज है।

Related Articles

Back to top button