CricketFeature

3 देश जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले कप्तान बदल सकते हैं

टीमें आमतौर पर वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले लगभग एक साल की योजना बनाती हैं। हालाँकि, कई बार परिस्थितियों के कारण कुछ टीमों को कप्तानी जैसे कुछ प्रमुख विभागों में बदलाव करने पड़ सकते हैं।

Advertisement

ऐसा फैसला 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कुछ टीमों को लेकर लिया जा सकता हैं। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन तीन नेशंस के बारे में बताने जा रहे है, जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले कप्तानी में बदलाव कर सकते हैं।

1) पाकिस्तान

पाकिस्तान (Pakistan) उन नेशंस में से एक है जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले कप्तानी में बदलाव कर सकता हैं। ऐसी खबरें हैं कि शान मसूद पाकिस्तान के वनडे सेटअप के कप्तान के रूप में बाबर आजम (Babar Azam) की जगह ले सकते हैं।

Advertisement

जबकि अफवाह शांत हो सकती है, यह एक तथ्य है कि टीम के प्रदर्शन और बोर्ड के मैनेजमेंट में बदलाव के कारण बाबर की कप्तानी खतरे में है। मैनेजमेंट के लिए अन्य विकल्पों में मोहम्मद रिजवान और अगर शाहीन अफरीदी फिट रहते है तो वो भी शामिल हैं। हाल ही में पाकिस्तानी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

2) वेस्ट इंडीज

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के बाद, निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में अपना पद छोड़ दिया। तब से, बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट की पहचान नहीं की है।

दरअसल, पिछले साल अगस्त के बाद से टीम ने कोई वनडे मैच नहीं खेला है। यह एक गंभीर समस्या है और यह देखते हुए कि टीम के पास बहुत कम सक्षम विकल्प हैं, फिर भी 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता हैं।

Advertisement

3) दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) भी उन नेशंस में से एक है जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले कप्तानी में बदलाव कर सकता हैं। टेम्बा बावुमा का फॉर्म हाल ही के महीनों में इन्कन्सीस्टेन्ट रहा है।

डेवाल्ड ब्रेविस जैसे युवा खिलाड़ी फॉर्म में है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीका बावुमा को कप्तानी से हटाने का फैसला कर सकता हैं। एडन मार्कराम, केशव महाराज और डेविड मिलर को बोर्ड के विकल्प के रूप में माना जा सकता हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button