Feature

4 स्टार खिलाड़ी जिनकी आईपीएल सैलरी लंका प्रीमियर लीग की सैलरी के 3 गुना से ज्यादा है

लंका प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन 31 जुलाई से शुरू होगा। इस साल के एलपीएल में कैंडी फाल्कन्स, जाफना किंग्स, कोलंबो स्टार्स, दांबुला जायंट्स और गाले ग्लैडिएटर्स नाम की पांच टीमें खेलेंगी। एलपीएल के पहले सीजन में में कई भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस साल एक भी भारतीय क्रिकेटर ने हिस्सा नहीं लिया है।

Advertisement

हालांकि, पांचों फ्रेंचाइजी ने एलपीएल 2022 ड्राफ्ट में कई बड़े नामों को साइन किया है। ड्राफ्ट 5 जुलाई को हुआ, जिसमें दुनियाभर के खिलाड़ियों ने पांच टीमों से कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। एक खिलाड़ी के लिए अधिकतम कीमत 60,000 USD (लगभग 47.47 लाख रुपये) थी। तो आज हम आपको उन चार स्टार खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जिनकी आईपीएल 2022 में सैलरी लंका प्रीमियर लीग में खेलने से मिलने वाली कमाई से तीन गुना ज्यादा थी।

1. कैंडी फाल्कन्स

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) को 10.75 करोड़ की बड़ी कीमत में अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं लंका प्रीमियर लीग में कैंडी फाल्कन्स ने उन्हें इस साल लंका प्रीमियर लीग में 47.47 लाख में साइन किया।

हसरंगा ने आईपीएल 2022 में आरसीबी टीम की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मैचों में 7.54 के इकॉनमी रेट की मदद से 24 विकेट लिए है।

2. डेवाल्ड ब्रेविस

Advertisement

कैंडी फाल्कन्स ने बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को 19.78 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने ब्रेविस को 3 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था।

ब्रेविस ने आईपीएल के अपने डेब्यू सीजन में 7 मैच खेले और 142.48 के स्ट्राइक रेट की मदद से 161 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 49 रन रहा है।

3. एविन लुईस

Advertisement

वेस्टइंडीज के स्टार एविन लुईस (Evin Lewis) को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा था। वहीं लंका प्रीमियर लीग में, जाफना किंग्स ने उन्हें 47.47 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। लुईस ने आईपीएल 2022 में 6 मैच खेले और 73 रन बनाये।

4. डॉमिनिक ड्रेक्स

इस लिस्ट में एक और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने अपनी जगह बनाई है। डॉमिनिक ड्रेक्स (Dominic Drakes) को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में नयी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उन्हें 1.10 करोड़ में खरीदा था। वहीं एलपीएल 2022 में कोलंबो स्टार्स ने उन्हें 31.65 लाख रुपये में खरीदा है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button