CricketFeature

5 खिलाड़ी जिन्होंने कभी आईपीएल की ऑरेंज कैप अपने नाम की लेकिन कभी जीतने में सफल नहीं हो पाए

इस बात में कोई शक नहीं है कि आईपीएल इस समय दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। इसका अंदाजा आपक इसकी लोकप्रियता को देखकर लगा सकते हैं। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2008 से हुई थी और तब से लेकर अब तक इसके 15 सीजन खेले जा चुके हैं। वहीं ऑरेंज कैप आईपीएल में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी को दिया जाता हैं।

Advertisement

पिछले 15 सालों वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों जैसे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, क्रिस गेल, माइकल हसी, मैथ्यू हेडन, डेविड वार्नर और अन्य ने यह ऑरेंज कैप अपने नाम की है। आईपीएल में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी खिलाड़ी देखने को मिले हैं जिन्होंने सीजन के बीच में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी लेकिन इसे कभी जीत नहीं पाए। तो आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे।

1. नीतीश राणा

इस लिस्ट में टॉप पर बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) काबिज है। वो अब तक के करियर में दो बार आईपीएल में ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा चुके हैं। उन्होंने पहली बार तब 2017 के सीजन में अपने सिर पर सजाया था। उस समय वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। चार साल बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए फिर से उन्होंने कैप अपने सिर पर सजाई थी। वर्तमान में वो कोलकाता नाइट राइडर्स का ही हिस्सा है।

Advertisement

राणा के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 91 मैच खेले है और 134.22 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2181 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम 15 अर्धशतक दर्ज है।

2. गौतम गंभीर

इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। गंभीर ने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से ऑरेंज कैप जीती थी। उस समय उन्होंने आईपीएल 2017 के नौ मैचों में 376 रन बनाए थे। वहीं पूरे सीजन में 16 मैच खेलते हुए 4 अर्धशतक की मदद से 498 रन बनाये। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.02 का रहा है।

गंभीर ने 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए चैंपियन बनाया था। वहीं इस खब्बू बल्लेबाज के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 154 मैच खेले है और 123.88 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4217 रन अपने खाते में जोड़े है। आईपीएल करियर में उन्होंने 36 अर्धशतक लगाए है।

Advertisement

3. ईशान किशन

ईशान किशन (Ishan Kishan) को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस को 15.25 करोड़ की बड़ी कीमत में अपने साथ दोबारा जोड़ा था। किशन ने 2022 के सीजन में कुछ समय के लिए ऑरेंज कैप अपने नाम की। हालांकि इस सीजन में वो ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने आईपीएल 2022 में 14 मैच खेले और 120.11 के स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 75 मैच खेले है और 132.34 के स्ट्राइक रेट के साथ 1870 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम 12 अर्धशतक दर्ज है।

4. आंद्रे रसेल

आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े हिटरों में से एक आंद्रे रसेल (Andre Russell) कभी आईपीएल 2022 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उनके पास ऑरेंज कैप थी, जबकि उनके केकेआर टीम के साथी उमेश यादव के पास पर्पल कैप थी।

Advertisement

वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने आईपीएल 2022 में 14 मैच खेले और 174.48 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 335 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 17 विकेट लिए है।

5. अजिंक्य रहाणे

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) 2015 के आईपीएल सीजन के दौरान टॉप फॉर्म में थे। वह अपना पहला ऑरेंज कैप पुरस्कार जीत सकते थे लेकिन केवल 22 रन से चूक गए। रहाणे आईपीएल 2015 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। उस सीजन में उन्होंने 14 मैच खेले और 130.75 के स्ट्राइक रेट से 540 रन बनाये। वर्तमान में वो कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button