IPLNews

आकाश चोपड़ा ने उन दो विदेशी खिलाड़ियों के बताये नाम जिन्हें मुंबई आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर सकती हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने हाल ही में आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन का एनालाइज किया। चोपड़ा को लगता है कि पांच बार की चैंपियन अपने विदेशी विभाग के दो खिलाड़ियों को अलविदा कह सकती हैं। उन्होंने यह भी लगता है कि वे एक भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी को रिलीज कर सकते हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस को अपने पहले आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अंतिम 6 मैचों में शानदार वापसी करते हुए 4 मैच जीते। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही।

2008 में आईपीएल की शुरुआत से मुंबई सभी आईपीएल सीजन का हिस्सा रही है और यह पहली बार था जब वे पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर रहे। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस की संभावित रिलीज पर चर्चा की और कहा

Advertisement

“मुझे लगता है कि यह कायरन पोलार्ड का आखिरी सीजन है। मुंबई उन्हें रिलीज कर सकती हैं और मुझे लगता है कि वे मुरुगन अश्विन (1.6 करोड़) को भी जाने दे सकते हैं। मैं जयदेव उनादकट (1.3 करोड़) के बारे में निश्चित नहीं हूं, लेकिन वे निश्चित रूप से टायमल मिल्स (1.5 करोड़) को रिलीज कर सकते हैं।”

आकाश चोपड़ा को लगता है कि मुंबई इंडियंस एक बहुत ही डायमेंशनल टीम है

चोपड़ा का कहना है कि उनके विचार में, मुंबई इंडियंस एक बहुत ही डायमेंशनल टीम है। उनके पास पहले हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya)  क्रुणाल पांड्या जैसे ऑलराउंडर थे, लेकिन इस साल टीम में क्वालिटी ऑलराउंडरों की कमी थी। उनके बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

अगले सीजन के लिए जोफ्रा आर्चर के उपलब्ध होने की संभावना के साथ, मुंबई इंडियंस के पास हरफनमौला विभाग में एक और विकल्प होगा। साथ ही, वे बेन स्टोक्स जैसे किसी खिलाड़ी को शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले एमआई किन खिलाड़ियों को रिलीज करता हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button