CricketNews

दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर तबरेज़ शम्सी ने विराट कोहली के बयानों का किया समर्थन

कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयानों का किया था खंडन

दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर तबरेज़ शम्सी ने भारतीय क्रिकेट में मचे घमासान के बीच भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली का समर्थन किया है। तबरेज़ शम्सी ने विराट कोहली के उन बयानों का समर्थन किया है जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे में जाने से पहले एक प्री-टूर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए थे।

Advertisement

दरअसल, भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के उन बयानों का खंडन किया था। जिसमें, उन्होंने कोहली की बर्खास्तगी को भारत के सफेद गेंद के कप्तान के रूप में यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि, बीसीसीआई का ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। और, यह केवल इसलिए था क्योंकि, कोहली टी20 टीम कप्तान के रूप में आगे कार्य नहीं करना चाहते थे। इसलिए, हमें कोहली की जगह रोहित शर्मा को नियुक्त करना पड़ा। क्योंकि, चयनकर्ता दो कप्तान नही चाहते थे।

हालांकि, विराट कोहली ने मीडिया को संबोधित करने का मौका मिलने पर कुछ अलग ही कहा। उन्होंने कहा कि, बीसीसीआई ने उन्हें यह नहीं कहा कि उन्हें टी20 टीम के कप्तान के रूप में इस्तीफा नहीं देना चाहिए। वास्तव में, जब उन्होंने पद छोड़ा था तब वे इस फैसले से खुश थे। लेकिन, इसके बाद उनके कहने के बावजूद कि वह एकदिवसीय कप्तान के रूप में बने रहना चाहते थे, बोर्ड ने उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे पर कोहली के खिलाफ खेलेंगे तबरेज शम्सी

चूंकि, भारतीय क्रिकेट में पहले से ही मनमुटाव की खबरें आ रहीं थीं। और, अब विराट के बयानों ने भारतीय क्रिकेट हलकों में विवाद को और बढ़ा दिया है। इसी दौरान, तबरेज़ शम्सी ने एक ट्वीट का जवाब दिया जिसमें कोहली की प्रशंसा की गई थी।

इस ट्वीट में कहा गया था कि, वह स्थिति के बारे में पूरी तरह से ईमानदार होने के कारण, मीडिया के सामने आए और सभी को सच्चाई से अवगत कराया। कुछ अन्य लोगों ने शायद शायद ऐसा नहीं किया होगा। क्योंकि, इसके अनेक परिणाम हो सकते हैं।

इसी ट्वीट का हवाला देते हुए, दक्षिण अफ्रीकी स्टार तबरेज़ शम्सी ने लिखा, ‘इसीलिए वह (कोहली) जितने अच्छे हैं, उतने ही अच्छे हैं।’

Advertisement

Advertisement

यह भी पढ़ें: वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर विराट कोहली ने किया खुलासा।

गौरतलब है कि, तबरेज शम्सी दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे पर कोहली के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। क्योंकि, वह दक्षिण अफ्रीका की एकदिवसीय टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। और, वर्तमान में लिमिटेड ओवर्स वाले क्रिकेट में दुनिया के प्रमुख स्पिनरों में से एक हैं। उनके लिए विदेशी खिलाड़ी होने के बावजूद भारतीय क्रिकेट के आंतरिक मामले में कोहली का समर्थन करना कुछ असाधारण प्रतीत होता है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button