CricketNews

2022 में विराट दुनिया के सबसे ज्यादा मार्केटेबल क्रिकेटर बने तो ट्विटर पर फैंस ने कहा 50 साल तक कोई यहाँ तक नहीं पहुंचेगा

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) द्वारा साल 2022 में दुनिया में सबसे अधिक मोस्ट मार्केटेबल क्रिकेटर की लिस्ट में टॉप पर अपना कब्जा जमाया है। इस चीज को लेकर फैंस ट्विटर पर अपने रिएक्शन रहे है।

Advertisement

फैंस को लगता है कि दाएं हाथ का यह दिग्गज बल्लेबाज जिस तरह के लेवल पर है उसे किसी भी अन्य खिलाड़ी तक पहुंचने में 50 साल से ज्यादा का समय लग जाएगा।

2022 में विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा मार्केटेबल क्रिकेटर बने

न केवल मैदान पर बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान के बाहर भी कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर 215 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ विराट कोहली दुनिया में काफी लोकप्रिय है। वह 2022 में दुनिया में सबसे अधिक मार्केटेबल क्रिकेटर हैं और स्पोर्ट्सप्रो पार्टनर नॉर्थस्टार सॉल्यूशंस ग्रुप द्वारा जारी की गयी लिस्ट में 2022 के लिए सबसे अधिक मार्केटेबल एथलीटों में 7 वें स्थान पर हैं।

Advertisement

कोहली इस सूची में एकमात्र भारतीय हैं। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सेरेना विलियम्स, लुईस हैमिल्टन, लेब्रोन जेम्स, लियोनेल मेस्सी, नाओमी ओसाका, एलेक्स मॉर्गन, सैम केर और टॉम ब्रैडी हैं।

कई फैंस उनको फॉलो करते हैं और उन्हें एक स्टाइल आइडल के रूप में देखते हैं क्योंकि उन्होंने अपना एक अलग मुकाम बनाया है। उन्होंने विभिन्न रिकॉर्ड बनाये और तोड़े है। अभी भी ऐसा ही कर रहे है और क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टॉप के बल्लेबाज हैं। वह कुछ समय के लिए फॉर्म में नहीं थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करके दिखाई और टीम के लिए दोबारा से मैच जिताऊ पारियां खेल रहे है।

2022 में विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा मार्केटेबल क्रिकेटर बनने पर ट्विटर पर आये फैंस के रिएक्शन

2022 में विराट कोहली के दुनिया में सबसे ज्यादा मार्केटेबल क्रिकेटर बनने के बाद ट्विटर पर फैंस खुशी से झूम उठे। उन्हें लगता है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना स्टैंडर्ड इतना ऊंचा कर दिया है और किसी भी अन्य क्रिकेटर को यहां तक ​​पहुंचने में 50 साल से ज्यादा समय लगेगा। यहाँ कुछ रिएक्शन दिए गए है:

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/prof_oak123/status/1582233185433575424?

Related Articles

Back to top button