IPLNews

आईपीएल 2022: टूर्नामेंट में अब तक के टॉप 6 सबसे लंबे छक्के

टी20 क्रिकेट को छक्कों की बारिश देखने को मिलती हैं। क्रिस गेल, एमएस धोनी, आंद्रे रसेल जैसी खिलाड़ी बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं। हालांकि, छक्के केवल पावर से ही नहीं बल्कि टाइमिंग से भी लगाए जाते है। रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी टाइमिंग से भी छक्के लगा देते हैं।

Advertisement

आईपीएल 2022 में पहले ही कुछ बड़े छक्के लग चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के 18 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस मौजूदा सीजन में अब तक के सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 112 मीटर लंबा छक्का मारा था। उन्होंने ये छक्का राहुल चाहर की गेंद पर लगाया था। ब्रेविस ने आईपीएल 2022 में अब तक आठ छक्के लगाए हैं।

Advertisement

इस लिस्ट में दूसरा नाम शक्तिशाली इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन का है। उन्हें बड़े-बड़े छक्के मारने में महारत हासिल है। आईपीएल 2022 के मैच 11 में सीएसके के खिलाफ अपनी तेज पारी के दौरान, लिविंगस्टोन ने डीप मिडविकेट क्षेत्र में मुकेश चौधरी की गेंद पर 108 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था। उस मैच में उन्होंने 32 गेंद में 60 रन की पारी खेली थी।

इस लिस्ट में तीसरा नाम ऑरेंज कैप होल्डर जोस बटलर का है। बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को आईपीएल 2022 के मैच नंबर 34 में 107 मीटर का छक्का जड़ा था। बटलर ने उस मैच में 65 गेंद में 116 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी।

आईपीएल 2022 में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

डेवाल्ड ब्रेविस (मुंबई इंडियंस)- 112 मीटर बनाम पंजाब किंग्स (राहुल चाहर)

Advertisement

लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स)- 108 मीटर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (मुकेश चौधरी)

जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)- 107 मीटर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (शार्दुल ठाकुर)

लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स)- 106 मीटर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (उमरान मलिक)

Advertisement

जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)- 105 मीटर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (कुलदीप यादव)

लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स)- 105 मीटर बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (वानिंदु हसरंगा)

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने बनाये है। उन्होंने 8 मैचों में 159.42 के स्ट्राइक रेट की मदद से 499 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button