CricketNews

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 छक्के जड़ते हुए बनाये ये 2 बड़े रिकॉर्ड

एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली टीम ने रोहित शर्मा ((Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम को 5 विकेट से हरा दिया। इससे पहले टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

Advertisement

वहीं भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर बनाया। इस मैच में भारतीय कप्तान बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे थे लेकिन वो अपनी इस पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सके। उन्होंने इस मैच में 16 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 28 रन की पारी खेली।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर है काबिज

रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 135 मैच खेले है और 140.07 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3548 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 27 अर्धशतक देखने को मिले है। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान के नाम 167 छक्के दर्ज है। इस मामलें में वो दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) है। गप्टिल ने 121 मैचों में 172 छक्के लगाए है।

Advertisement

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ 2 छक्के लगाने के साथ रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी को पछाड़ दिया है। रोहित ने एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके नाम बतौर कप्तान अब 18 छक्के दर्ज हैं। वहीं, धोनी के नाम एशिया कप में बतौर कप्तान 16 छक्के दर्ज है।

श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के खिलाफ दो छक्के जड़ते ही रोहित शर्मा ने एशिया कप में 25 छक्के पूरे किये है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या (23 छक्के) को पछाड़ दिया है। एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित दूसरे स्थान पर आ गए है। वहीं पहले स्थान पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी है जिनके नाम एशिया कप में 26 छक्के दर्ज है।

शाहिद अफरीदी- 26 छक्के

Advertisement

रोहित शर्मा- 25 छक्के

सनथ जयसूर्या- 23 छक्के

सुरेश रैना- 18 छक्के

Advertisement

एम एस धोनी- 16 छक्के

Related Articles

Back to top button