CricketFeature

टी20 वर्ल्ड कप विनर्स की लिस्ट के बारे में जानिये

टी20 वर्ल्ड कप 2022 शुरू होने में कुछ ही समय रह गया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस मेगा इवेंट को शुरू होने में बस एक महीने से भी कम समय रह गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है और इसका फाइनल 13 नवंबर को खेला खेला जाएगा।

Advertisement

सभी टीमों ने इस मेगा इवेंट के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है और इसकी तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है। दर्शक इस वर्ल्ड कप का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे है। तो आज हम आपको अब तक के टी20 वर्ल्ड कप के विनर्स के बारे में बताने जा रहे है।

टी20 वर्ल्ड कप विनर्स की लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। इस एडिशन को भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया था। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में अपने प्रबल विरोधी पाकिस्तान को हराते हुए टूर्नामेंट को जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। इसके बाद अगला टी20 वर्ल्ड कप 2009 में इंग्लैंड में हुआ था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान ने खिताब अपने नाम कर लिया था।

Advertisement

अगला टी20 वर्ल्ड कप का 2010 में वेस्ट इंडीज में हुआ था और इसे इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जीता था। उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला खिताब जीता। 2012 में डैरेन सैमी की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज ने फाइनल में श्रीलंका को हराते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया था। यह टूर्नामेंट श्रीलंका में हुआ था।

2014 में बांग्लादेश में हुए टी20 वर्ल्ड में श्रीलंका ने फाइनल में भारत को हराते हुए चैंपियन का ताज पहना था। 2016 में, वेस्टइंडीज ने इतिहास रचा और दूसरा टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया, जो भारत में हुआ था।

Advertisement

Advertisement

सातवां टी20 वर्ल्ड कप 2021 में संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर अपना पहले टी20 खिताब जीता था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है और यह देखा जाना बाकी है कि कौन जीत हासिल करता हैं।

क्रमांक विनर रनरअप होस्ट साल 
1. भारत पाकिस्तान साउथ अफ्रीका 2007
2. पाकिस्तान श्रीलंका इंग्लैंड 2009
3. इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 2010
4. वेस्टइंडीज श्रीलंका श्रीलंका 2012
5. श्रीलंका भारत बांग्लादेश 2014
6. वेस्टइंडीज इंग्लैंड भारत 2016
7. ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड यूएई और ओमान 2021
8. ­_ ­­_ ऑस्ट्रेलिया 2022

Advertisement

Related Articles

Back to top button