Feature

जानिए, धोनी से लेकर कोहली तक इन क्रिकेट सुपरस्टार्स ने आईपीएल से की है कितनी कमाई

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है। टाइटल स्पॉन्सरशिप से लेकर ब्रॉडकास्टिंग राइट्स तक, हर डील एक मिलियन डॉलर की होती है। हाल ही में, टाटा ग्रुप ने आईपीएल के अगले दो सीजन के लिए टाइटल स्पांसर बनने के लिए 670 करोड़ रुपये की डील साइन की है।

Advertisement

2023-27 तक आईपीएल के मीडिया की जून में ई-ऑक्शन होने जा रहा है और बीसीसीआई को 6 अरब डॉलर की कमाई की उम्मीद है। फोर्ब्स ने 2020 में आईपीएल को ‘दुनिया की छठी सबसे वैल्युएबल लीग’ कहा था। एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे भारतीय क्रिकेटर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में से एक हैं। तो चलिए आपको बताते है कि 2008 के बाद से इन भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल से कितना पैसा कमाया है।

1. एमएस धोनी (164.84 करोड़)

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार आईपीएल खिताब जीते हैं। फ्रैंचाइज़ी ने 11 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है, जिसमें से 9 बार फाइनल में पहुंची है। धोनी को टूर्नामेंट के पहले तीन सीजन में 6 करोड़ सैलरी मिली है।

Advertisement

2011-13 से उन्हें हर सीजन में 8.28 करोड़ रुपये मिले। 2014 और 2015 में, धोनी का आईपीएल सैलरी बढ़ाकर 12.5 करोड़ हर साल दिया गया था। सीएसके के दो साल के बैन के दौरान धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले। पुणे फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें 25 करोड़ का भुगतान किया गया था।

2018-21 से चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा धोनी को हर साल 15 करोड़ का भुगतान किया गया था। 2021 में, धोनी आईपीएल में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने। आईपीएल 2022 से पहले धोनी ने कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंपी थी। चेन्नई ने उन्हें 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इससे उनकी कुल आईपीएल कमाई 164.84 करोड़ रुपये हो गई है।

2. रोहित शर्मा (162.6 करोड़)

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब (5) जीते हैं। उन्हें 2013 सीजन के मिड में टीम की कप्तानी संभाली थी जब रिकी पोंटिंग ने कप्तानी का पद छोड़ दिया था। रोहित आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Advertisement

रोहित अपने आईपीएल करियर के पहले तीन सालों में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे। हालांकि अब ये फ्रेंचाइजी नहीं है। उन्हें उस समय हर सीजन में 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। 2011 में, मुंबई इंडियंस ने रोहित को 9.2 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा। उन्हें अगले दो सालों तक इतना ही भुगतान किया गया था। 2014 में उन्हें 12.5 करोड़ का भुगतान किया गया। अगले तीन सीजन तक उनको यही सैलरी मिलती रही। आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले मुंबई ने अपने कप्तान को 16 करोड़ की कीमत पर रिटेन कर लिया था। इससे उनकी कुल आईपीएल कमाई 162.6 करोड़ रुपये हो गई है।

3. विराट कोहली (158.2 करोड़)

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 15 सीजन खेल चुके हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस दौरान कोहली आईपीएल से 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं। आईपीएल के पहले सीजन में उन्हें 12 लाख के लिए U-19 ड्राफ्ट के माध्यम से चुना गया था। अगले दो सीजन में उन्हें इतनी ही रकम मिली।

पिछले कुछ सालों में कोहली फ्रेंचाइजी का चेहरा बने हैं। उनके करियर और इनकम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 2011 की नीलामी से पहले, कोहली आरसीबी द्वारा रिटेन किए जाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। उस सीजन के लिए उन्हें 8.28 करोड़ की एक भारी भरकम राशि मिली थी। उन्हें अगले दो सीजन के लिए यही रकम मिली। आईपीएल 2013 से पहले, उन्हें आरसीबी का फुलटाइम कप्तान बना दिया गया है।

Advertisement

आईपीएल 2014 में कोहली को 12.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। अगले तीन सालों तक उन्हें यही रकम दी गयी। उनकी कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल 2016 का फाइनल खेला। आईपीएल 2018 की नीलामी से पहले, कोहली ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए जब आरसीबी ने उन्हें 17 करोड़ रुपये का भुगतान किया। 2021 तक उन्हें इतनी ही सैलरी दी गयी थी। आईपीएल 2022 से पहले आरसीबी ने कोहली को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इससे उनकी कुल आईपीएल कमाई 158.2 करोड़ रुपये हो गई है।

4. सुरेश रैना (99.74 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के इतिहास में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 32.51 की औसत और 136.73 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं। वह चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2008 में, रैना को चेन्नई ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। अगले दो सीजन के लिए उन्हें यही रकम मिली। 2011 में उन्हें 5.98 करोड़ रुपये दिए गए। अगले दो सीजन तक उन्हें यही रकम मिलती रही। 2014 और 2015 में रैना को 9.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

सीएसके पर दो साल का बैन लगने के दौरान, रैना ने गुजरात लायंस की कप्तानी की। उन्हें गुजरात के लिए पहले सीजन में 9.5 करोड़ रुपये और दूसरे सीजन में 12.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। 2018, 2019 और 2021 में उन्हें प्रत्येक सीजन 11 करोड़ का वेतन मिला। रैना ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2020 से नाम वापस ले लिया था।

Advertisement

कुल मिलाकर उनकी आईपीएल कमाई 99.74 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। रैना आईपीएल 2022 की नीलामी का हिस्सा थे लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। वह मौजूदा आईपीएल 2022 सीजन में कमेंटेटर की भूमिका में दिखाई दे रहे है।

5. केएल राहुल (65.1 करोड़)

2018 से केएल राहुल आईपीएलम के हर सीजन में 500+ रन बना रहे हैं। 2020 में उन्होंने सबसे ज्यादा 670 रन बनाते हुए ऑरेंज-कैप अपने नाम की थी। राहुल को आरसीबी ने 2013 में 10 लाख रुपये में खरीदा था। अगले सीजन में, सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1 करोड़ में साइन किया। उन्हें अगले सीजन के लिए हैदराबाद द्वारा उतनी ही रकम का भुगतान किया गया था।

2016 में, राहुल को आरसीबी ने 1 करोड़ में साइन किया। कंधे की चोट के कारण सलामी बल्लेबाज अगले सीजन नहीं खेल पाए लेकिन आईपीएल के लिए बीसीसीआई की खिलाड़ी बीमा पॉलिसी ने यह पक्का किया होगा कि उन्हें उस साल लगभग पूरी सैलरी (1 करोड़) मिले। 2018 में, पंजाब किंग्स ने उन्हें 11 करोड़ की बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया। 2021 तक उन्हें इतनी ही सैलरी मिली थी। राहुल को आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा 17 करोड़ रुपये में अपने टीम में शामिल किया गया। कुल मिलाकर, उन्होंने आईपीएल से 65.1 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Advertisement

6. हार्दिक पांड्या (59.3 करोड़)

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सात साल (2015-21) के लिए मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। पहले तीन सीजन में प्रत्येक के लिए पांड्या को 10 लाख मिले। जैसे-जैसे ऑलराउंडर ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपना नाम कमाया, उनकी नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ। उन्हें अगले 4 साल तक हर सीजन में 11 करोड़ रुपये दिए गए।

आईपीएल 2022 के लिए, हार्दिक को नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने15 करोड़ में साइन किया था। आठ सीजन में उन्होंने कैश-रिच लीग से 59.3 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button