FeatureIPL

आईपीएल इतिहास में इन 5 अनकैप्ड प्लेयर्स को हासिल हुई है सबसे बड़ी बोली

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी अगले सप्ताह बैंगलोर में होनी है

भारत में यदि सबसे अधिक कोई खेल खेला जाता है तो वह है क्रिकेट। यहाँ हर घर में कोई न कोई सचिन, धोनी, विराट, रोहित बनना चाहता है। और, टीम इंडिया के लिए खेलना चाहता है। लेकिन, यह संभव नहीं है। आईपीएल से पहले यह और भी मुश्किल था। लेकिन, अब धीरे-धीरे संभावनाएं बढ़ती जा रही है।

Advertisement

वास्तव में, आईपीएल की शुरुआत के बाद से कई युवा प्लेयर्स को दुनिया के टॉप क्लास प्लेयर्स के साथ खेलने और बहुत पैसा कमाने का मौका मिलता है। इंडियन प्रीमियर लीग उन अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हैं। और, आईपीएल नीलामी में ही हम ऐसे प्लेयर्स के बारे में जानते-सुनते हैं।

यह निश्चित है कि कैप्ड प्लेयर्स बड़ी बोली आकर्षित करते हैं।हालांकि, ऐसे भी कई उदाहरण हैं जहां एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी को एक अंतरराष्ट्रीय स्टार की तुलना में बड़ी बोली हासिल हुई है। इसलिए, आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल इतिहास में 5 अनकैप्ड प्लेयर्स द्वारा हासिल की गई सबसे बड़ी बोली बोली पर।

Advertisement

नोट: इस लेख में लिस्टेड सभी प्लेयर अब कैप्ड हैं। लेकिन नीलामी में खरीदे जाने के समय अनकैप्ड थे।

5.) रिले मेरेडिथ: 8 करोड़

आईपीएल में विदेशी तेज गेंदबाजों की हमेशा से ही अधिक मांग रही है। हालांकि, सभी विदेशी अनकैप्ड प्लेयर्स को वह राशि नहीं मिलती है जो आईपीएल 2021 की नीलामी में रिले मेरेडिथ को मिली थी। दरअसल, पंजाब किंग्स को विदेशी तेज गेंदबाज की जरूरत थी। इसलिए, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पर 8 करोड़ रुपये की बोली लगाते हुए साइन किया था।

इसके साथ ही मेरेडिथ आईपीएल इतिहास के पांचवें सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए थे। साथ ही वह इस सूची में एकमात्र विदेशी खिलाड़ी भी हैं। हालांकि, पंजाब किंग्स के लिए यह प्लेयर अधिक कारगर साबित नहीं हो सका।

Advertisement

4.) वरुण चक्रवर्ती: 8.4 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती को सबसे पहले पंजाब किंग्स ने 8.4 करोड़ में साइन किया था। आईपीएल 2019 की नीलामी में, चक्रवर्ती जयदेव उनादकट के साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगे प्लेयर थे। वास्तव में, वरुण चक्रवर्ती के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ‘बिट वार’ देखने को मिला था। लेकिन, अंत में पंजाब ने 8.4 करोड़ रुपये में वरुण को साइन किया था।

इतनी बड़ी बोली हासिल करने के बाद भी वरुण चक्रवर्ती अधिकांश सीज़न में चोटिल मात्र एक ही मैच खेल सके थे म क्योंकि, वह चोटिल हो गए थे। इसके बाद, अगली मेगा नीलामी में वरुण को केकेआर ने साइन कर किया और अब वह उन्हीं के साथ हैं।

3.) पवन नेगी: 8.5 करोड़

दिल्ली के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर पवन नेगी आईपीएल नीलामी के इतिहास में तीसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2016 की नीलामी में 8.5 करोड़ में खरीदा था। वह पिछले आईपीएल सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे थे।

Advertisement

हालांकि, पवन नेगी दिल्ली फ्रैंचाइज़ी द्वारा उन पर दिखाए गए विश्वास को सही साबित नहीं कर सके। क्योंकि, वह न तो बल्ले और न ही गेंद से फ्रेंचाइजी को प्रभावित कर सके थे। इसलिए, फ्रेंचाइजी द्वारा उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया था।

2.) कुणाल पांड्या: 8.8 करोड़

एक और बाएं हाथ के स्पिनर ने आईपीएल 2018 की नीलामी में बड़ी बोली हासिल की थी। यह प्लेयर थे क्रुणाल पांड्या जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 8.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। वास्तव में, जब नीलामी में क्रुणाल का नाम सामने आया तो कई टीमों ने बेहद दिलचस्पी दिखाई थी। और, यह नीलामी बढ़ते-बढ़ते 8.8 करोड़ पर पहुंच गई थी।

जिसके बाद, मुंबई इंडियंस ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें उसी कीमत पर खरीद लिया था। कुणाल पांड्या आईपीएल 2018 से 2021 तक मुंबई इंडियन्स का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। हालांकि, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

Advertisement

1.) कृष्णप्पा गौतम: 9.25 करोड़

कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर हैं। गौतम ने आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। और, दो अच्छे सीज़न के बाद, वह आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स ने उन्हें साइन कर लिया था। हालांकि, उस सीज़न वह मात्र 2 मैच ही खेल सके। जिसके बाद नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

हालांकि, आश्चर्यजनक तरीके से आईपीएल 2021 की नीलामी में, चेन्नई सुपर किंग्स ने कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन, इसमें और आश्चर्य की बात यह है कि आईपीएल इतिहास की सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर होने के बाद भी पिछले सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। और, वह मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिए गए।

Advertisement

Related Articles

Back to top button