IPLNews

लखनऊ फ्रैंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने मुंबई इंडियंस को स्पोर्ट्स फ्रैंचाइजी के लिए प्रेरणा बताया

संजीव गोयनका मुंबई इंडियंस की तरह ही लखनऊ फ्रैंचाइजी का भी चाहते हैं टीम निर्माण

आईपीएल की नई फ्रैंचाइजी लखनऊ आईपीएल फ्रैंचाइज़ी के मालिक संजीव गोयनका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी आईपीएल की इस नई पारी में पिछली बार की अपेक्षा दीर्घकालिक निर्णय लेंगे। गौरतलब है कि, आईपीएल 2016 और 2017 में संजीव गोयनका के पास राइजिंग पुणे सुपर जाइंट का स्वामित्व था।

Advertisement

दरअसल, आईपीएल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका था। जिसके बाद गोयनका ने धोनी को कप्तान पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद, फ्रैंचाइजी ने कप्तान के रूप में युवा प्लेयर स्टीव स्मिथ को कप्तान नियुक्त किया था।

हालांकि, गोयनका का यह फैसला सही बात हुआ। और, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स न केवल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हुई। बल्कि, फाइनल भी पहुंची थी। जहाँ, उन्हें मुंबई के हाथों एक रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

हालांकि, गोयनका इस बार एक अलग दृष्टिकोण के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। क्योंकि यह अब उनके लिए एक अस्थायी परियोजना के बजाय एक स्थायी परियोजना के रूप में कार्य करने का विकल्प है। वास्तव में, गोयनका एक ऐसी टीम का निर्माण करना चाहते हैं। जिसके उन्हें दूरगामी परिणाम प्राप्त हो सकें।

संजीव गोयनका पहले ही लखनऊ के लिए दो हाई प्रोफाइल भर्तियां कर चुके हैं

संजीव गोयनका द्वारा जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर एंडी फ्लावर और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को क्रमश: मुख्य कोच और फ्रेंचाइजी का मेंटर नियुक्त किया गया है। फ्लावर और गंभीर दोनों ने अपने सामरिक कौशल के लिए क्रिकेट में एक उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त की है।

हालांकि, संजीव गोयनका लगता है कि आईपीएल को खिलाड़ियों को साइन करने की प्रणाली को बदलने की जरूरत है। क्योंकि, मेगा नीलामी की प्रणाली टीमों को लंबी अवधि की योजना बनाने की अनुमति नहीं देती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। क्योंकि, यह सब कुछ बीसीसीआई के हाथों में है।

Advertisement

इसके अलावा, संजीव गोयनका ने बताया है कि वह, आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से प्रेरणा लेने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने काम किया है और लीग में सर्वाधिक सफलता अर्जित की है।

यह भी पढ़ें: कप्तानी विवाद के बाद पहली बार बोले सौरव गांगुली, ‘आजकल खूब लड़ते हैं विराट कोहली’

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, गोयनका ने कहा है कि मुंबई इंडियंस केवल आईपीएल फ्रेंचाइजी के अनुसरण के लिए एक टेम्पलेट नहीं है। यहां तक ​​कि दुनिया भर के अन्य खेलों की टीमें भी मुंबई इंडियंस के विकास को देख सकती हैं। क्योंकि, जिस तरह से मुंबई ने टीम बिल्ड की है वह बड़ी बात है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button