CricketFeatureIPL

आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी से पहले नई फ्रेंचाइजी इन प्लेयर्स को कर सकती हैं साइन

आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी नीलामी होगी। खेल प्रशंसक पहले से ही इसे लेकर कई गुना अधिक उत्साहित हैं। प्रत्येक क्रिकेट फैंस यह जानना चाहता है कि किन प्लेयर्स को उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया जा सकता है तथा किस स्टार क्रिकेटर को मेगा नीलामी के लिए जाना होगा।

Advertisement

चूंकि, बीसीसीआई द्वारा फिलहाल प्लेयर्स के रिटेंशन को लेकर अब तक कोई भी जानकारी नही दी गई है। इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल-2022 के लिए अधिकतम 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता है।

इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि, बीसीसीआई आईपीएल में शामिल होने वाली दो नई फ्रेंचाइजी को भी मेगा नीलामी से पहले कुछ प्लेयर्स को साइन करने की अनुमति दे सकता है। हालांकि, नई टीमों को कितने प्लेयर्स को साइन करने की अनुमति प्राप्त होगी, इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई है।

Advertisement

आज के इस लेख में, हम उन खिलाड़ियों पर खास नजर डालेंगे जिन्हें आईपीएल-2022 मेगा नीलामी से पहले नई फ्रेंचाइजी द्वारा साइन किए जाने की सबसे अधिक संभावना है।

1.) केएल राहुल:

आईपीएल-2021 सीज़न खत्म होने के बाद केएल राहुल को लेकर सबसे चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आयी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, केएल राहुल अगले सीजन से पहले अपनी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स से अलग होकर आईपीएल-2022 की नीलामी में उतर सकते हैं। या फिर, उन्हें नई फ्रेंचाइजी द्वारा साइन किए जाने की संभावना है।

केएल राहुल बीते कुछ सीजन से पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। बावजूद इनके नई फ्रेंचाइजी उन्हें टीम के कप्तान के तौर पर देख सकती हैं। क्योंकि, उनके पास एक लंबा तजुर्बा है। एक और खास बात यह भी है कि वो दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन प्लेयर्स में से एक माना जाता है। आईपीएल-2020 में उन्होंने अपने प्रदर्शन के बल पर ही ऑरेंज कैप भी जीती थी। ऐसे में, ये आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए कि नीलामी से पहले केएल राहुल को नई फ्रेंचाइजी द्वारा साइन किया जा सकता है।

Advertisement

2.) डेविड वॉर्नर:

नई फ्रेंचाइजी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची में डेविड वार्नर को भी तय माना जा रहा हैं। इंडियन प्रीमियर लीग-2021 सीजन के शुरुआती दौर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। हालांकि, टीम प्रबंधन ने उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए केन विलियमसन को टीम की कमान सौंप दी थी।

इसमें कोई दो राय नही है कि, आईपीएल-2022 के मेगा ऑक्शन से पहले वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़ देंगे। केएल राहुल की तरह, वार्नर को नई फ्रेंचाइजी एक शानदार कप्तान के रूप में चुन सकती हैं। बतौर कप्तान वॉर्नर का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब भी जिताया था।

3.) मिशेल स्टार्क:

नई टीमों को न सिर्फ कप्तानों की ही जरूरत होगी बल्कि विकेट लेने वाले बेहतरीन गेंदबाजो की भी सख्त जरूरत होगी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क उन संभावित खिलाड़ियों की सूची में से एक हो सकते हैं। जिन्हें, मेगा नीलामी से पहले साइन किया जा सकता है। हालांकि, वह काफी समय से आईपीएल से दूर हैं। लेकिन उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें साइन किए जाने की प्रबल संभवनाएं हैं।

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया हुआ है।अगर 2022 में होने वाली नीलामी से पहले इस गेंदबाज को साइन किया जाता है तो वह दोनों टीमों में से किसी के लिए भी पहली प्राथमिकता हो सकते हैं।

4.) युजवेंद्र चहल:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले युजवेंद्र चहल इस सूची में शामिल होने वाले एक और गेंदबाज हैं। वैसे, चहल फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए खेल रहे हैं। और, उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। लेकिन, आरसीबी द्वारा उन्हें रिटेन किए जाने की संभावनाएं बिल्कुल भी दिखाई नही दे रही हैं।

इसका मुख्य कारण ये माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट अपने स्टार बल्लेबाजों को टीम में बनाए रखना ज्यादा पसंद कर सकता है। अगर, चहल को बैंगलोर द्वारा रिलीज़ किया जाता है, तो वह नई टीमों के लिए एक बड़ी पसंद होंगे है और यह तब और ज्यादा खास बन जाएगा जब उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले यानि कि फ्री-ऑक्शन में ही साइन किया जाए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button