CricketFeatureIPL

मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए गए वो लोकप्रिय खिलाड़ी जो अन्य फ्रेंचाइजी के कप्तान बन गए

हर फ्रेंचाइजी की तरह, मुंबई इंडियंस को भी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ा। जिन्होंने बाद में किसी अन्य फ्रेंचाइजी में जाकर अच्छा प्रदर्शन किया। 

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस अब तक 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इस फ्रेंचाइजी को अपने प्लेयर्स पर अच्छी तरह से निवेश करने के अलावा, युवाओं को तैयार करने के लिए भी जाना जाता है।

Advertisement

हालांकि, हर फ्रेंचाइजी की तरह, मुंबई इंडियंस को भी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ा। जिन्होंने बाद में किसी अन्य फ्रेंचाइजी में जाकर अच्छा प्रदर्शन किया। उनमें से कुछ ने, अपने प्रदर्शन के बल पर कई कीर्तिमान स्थापित करते हुए दूसरी फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी हासिल की है।

इस लेख में, हम मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए गए उन लोकप्रिय खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं, जिन्होंने बाद में आईपीएल में एक अलग फ्रेंचाइजी की कप्तानी की।

Advertisement

1.) शिखर धवन:

बहुत कम क्रिकेट फैंस को यह याद होगा, लेकिन शिखर धवन आईपीएल के 2009 औए 2010 संस्करण के लिए मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई के लिए 17 मैचों में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए 16.50 की औसत से 236 रन बनाए थे। चूंकि, शिखर उस दौरान औसत प्रदर्शन कर रहे थे तथा नए खिलाड़ी थे। इसलिए मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

हालांकि, मुंबई से रिलीज किए जाने के बाद शिखर धवन आईपीएल में एक शानदार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नही वह आईपीएल में रन बनाने के मामले में टॉप-5 में भी शामिल हैं। जब वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले, तो उन्होंने कुछ मैचों के लिए फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की। इसलिए, वह मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की इस सूची का हिस्सा हैं, जो बाद में आईपीएल में एक अलग फ्रेंचाइजी के कप्तान बने।

2) अजिंक्य रहाणे:

आईपीएल के पहले तीन सीजन में अजिंक्य रहाणे मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। चूंकि, रहाणे उस दौरान एक युवा अनकैप्ड प्लेयर थे। इसलिए मुंबई में उन्हें अधिक मौके नही मिल सके। इसके बाद फ्रेंचाइजी द्वारा रहाणे को रिलीज कर दिया गया था। मुंबई से रिलीज किए जाने के बाद रहाणे को राजस्थान रॉयल्स  द्वारा साइन कर लिया गया था। वह राजस्थान के लिए अब तक के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

Advertisement

चूंकि, रहाणे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम इंडिया में भी अपनी जगह पक्की कर चुके थे। इसलिए राजस्थान के टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तानी सौंप दी थी। जब राजस्थान रॉयल्स  को स्पॉट फिक्सिंग के बाद दो वर्षों के लिए प्रतिबंधित किया गया था। तब, रहाणे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का हिस्सा थे। ईद दौरान उन्होंने कुछ मैचों में पुणे की कप्तानी भी की थी।

3) ज़हीर खान:

ज़हीर खान आईपीएल 2009 और 2010 के बीच और फिर 2014 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। वह वर्तमान में भी मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ का ही हिस्सा हैं। जहीर कुल मिलाकर तीन सीजन में मुंबई के लिए खेल चुके हैं। लेकिन, 2014 में औसत प्रदर्शन के बाद उन्हें मुंबई ने रिलीज कर दिया था।

जिसके बाद आईपीएल 2016 में वह दिल्ली का हिस्सा थे। आईपीएल के इस सीजन में, दिल्ली कैपिटल्स युवाओं से भरी हुई टीम थी। जिसे एक अनुभवी कप्तान की आवश्यकता थी। इसलिए, दिल्ली की कमान जहीर खान के हाथों में दे दी गई।

Advertisement

4.) दिनेश कार्तिक:

आईपीएल में दिनेश कार्तिक का नाम सामने आते ही केकेआर फ्रेंचाइजी की याद आती है। लेकिन, वह आईपीएल 2012 और 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। आईपीएल-2012 में अच्छे प्रदर्शन के बाद आईपीएल-2013 में कार्तिक मुंबई से जुड़े रहे। इस दौरान रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस पहली बार आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब हुई।

मुंबई द्वारा रिलीज किए जाने के बाद, दिनेश कार्तिक ने दिल्ली और आरसीबी का भी प्रतिनिधित्व किया है। इतना ही नहीं, वह कुछ मैचों में दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। लेकिन, इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हो गए। जहाँ उन्होंने नियमित कप्तान के रूप में कार्यभार संभाला था।

5.) ग्लेन मैक्सवेल:

ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई इंडियंस के लिए ही आईपीएल डेब्यू किया था। साथ ही वह, साल 2013 में,  खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। लेकिन, इसके बाद मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया था। मुंबई से रिलीज होने के बाद वह आरसीबी का हिस्सा थे। और फिर पंजाब किंग्स में शामिल हो गए।

Advertisement

जहाँ, साल 2017 में उन्होंने पंजाब की कप्तानी की। हालांकि, वह अपनी कप्तानी में कुछ खास नही कर सके थे। क्योंकि, उस सीजन पंजाब 14 मैचों में मात्र 7 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई थी। जिस कारण पॉइंट टेबल पर पांचवें स्थान के साथ अपना सफर खत्म करना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button