FeatureIPL

ये 5 प्लेयर मौजूदा फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए जाने के बाद भी मेगा नीलामी के लिए नही होंगे उपलब्ध

नई रिटेंशन पॉलिसी के अनुसार आईपीएल में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी को मौजूदा टीमों द्वारा रिलीज किए गए क्रिकेटरों में से तीन को चुनने का विकल्प मिलेगा।

बीसीसीआई द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल 2022 के लिए नई रिटेंशन पॉलिसी का ऐलान किया जा चुका है। इस नई रिटेंशन पॉलिसी के अनुसार आईपीएल में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी को मौजूदा टीमों द्वारा रिलीज किए गए क्रिकेटरों में से तीन को चुनने का विकल्प मिलेगा।

Advertisement

गौरतलब है कि, सभी पुरानी फ्रेंचाइजी की तरह ही नई फ्रेंचाइजी को यह प्रक्रिया मेगा नीलामी से पहले ही पूरी करनी होगी। इसका कारण यह है कि, सुनिश्चित करना है कि मेगा नीलामी में सभी दस फ्रेंचाइजी एक समान खेल मैदान में रहें। साथ ही, यह भी स्पष्ट है कि, नई फ्रेंचाइजी के साथ रिटेन होने या न होने का अंतिम फैसला खिलाड़ी पर ही निर्भर करेगा।

इस लेख में, हम उन खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं जो मौजूदा फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए जाने के बाद भी आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के लिए उपलब्ध नही होंगे।

Advertisement

1.) केएल राहुल:

केएल राहुल कथित तौर पर पंजाब किंग्स छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि, उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो वह दोनों नई फ्रेंचाइजी के लिए पहली पसंद होंगे। चूंकि, राहुल लगातार पिछले तीन सीजन से शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं और उनका बल्ला रन उगल रहा है। इसलिए, नई फ्रेंचाइजी उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले ही साइन करने का प्रयास करेंगी।

केएल राहुल में बल्लेबाजी की निरंतरता के अलावा विकेटकीपिंग और कप्तानी के गुण भी उपलब्ध हैं। इसलिए, भी वह नई फ्रेंचाइजी के लिए बतौर नेतृत्वकर्ता सही विकल्प हो सकते हैं। साथ ही, राहुल की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी। जो कि, किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए बेहद आवश्यक है।

2.) श्रेयस अय्यर:

केएल राहुल की ही तरह श्रेयस अय्यर के लिए भी कहा जा रहा है कि वह अपनी मौजूदा आईपीएल फ्रेंचाइजी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर को ऋषभ पंत के बाद दूसरी वरीयता मिल सकती है। भले ही वह यूएई लेग का हिस्सा थे, फिर भी प्रबंधन के पास कप्तान के रूप में पंत उपलब्ध थे।

Advertisement

श्रेयस अय्यर को अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए, उन्हें उन खिलाड़ियों में से एक माना जाना चाहिए जो बल्लेबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर सकते हैं। वह दिल्ली की कप्तानी कर अपनी नेतृत्व क्षमता भी दिखा चुके हैं। कुछ लोग उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का भावी कप्तान भी मानते हैं।

चूंकि, दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर को अपनी क्षमता विकसित करने के पर्याप्त अवसर नही मिलेंगे इसलिए वह फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं। श्रेयस जैसे टॉप-क्लास बल्लेबाज को साइन करने के लिए कोई भी फ्रेंचाइजी पीछे नही हटेगी। इसलिए, नई फ्रेंचाइजी मेगा नीलामी से पहले रिटेन करने के लिए उन्हें टारगेट कर सकती हैं।

3.) डेविड वार्नर:

डेविड वार्नर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के लिए शायद ही उपलब्ध हों। आईपीएल 2021 के समापन से पहले वार्नर ने जिस तरह से ट्वीट किया था उसे देखकर यह लगता है कि यदि सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें रिटेन करे भी तो वह रिटेंशन का ऑफर ठुकरा सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, वार्नर आईपीएल 2021 में खराब फॉर्म से जूझे थे। लेकिन, टी-20 विश्वकप में उन्होंने जिस तरह का क्लास दिखाया है। उससे यह स्पष्ट होता है वह अब भी बेतहाशा रन बना सकते हैं। वार्नर खुद एक नई पारी की शुरुआत करने की तलाश में हैं। ऐसे में नई फ्रेंचाइजी उन्हें ऑफर देते हुए साइन कर सकती हैं।

4.) सूर्यकुमार यादव:

आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी से पहले सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस द्वारा बनाए रखने की संभावना नहीं है। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या पेकिंग क्रम में उनसे आगे हैं। हालांकि, हार्दिक और ईशान के रिटेन होने की संभावनाएं भी नही हैं।

आईपीएल 2021 में सूर्यकुमार यादव की फॉर्म औसत रही है। लेकिन, उन्होंने साल 2018 के बाद से हर अभियान में अच्छी दर से 300 से अधिक रन बनाए हैं। आईपीएल में लगभग एक दशक का अनुभव रखने वाले सूर्यकुमार ने भारतीय टीम के लिए भी डेब्यू कर लिया है। चूंकि, वह बड़े शॉट्स खेलने और निरन्तरता के साथ बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसलिए, मेगा ऑक्शन से पहले नई फ्रेंचाइजी उन पर दाव खेलने की रणनीति बना सकती हैं।

Advertisement

5.) हार्दिक पांड्या:

आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को रिलीज कर सकती है। आईपीएल 2021 में हार्दिक का प्रदर्शन कुछ खास नही था। साथ ही वह गेंदबाजी भी नहीं कर कर पा रहे हैं। इसलिए, मुंबई उन्हें रिलीज करे इस बात की सबसे अधिक संभावना है।

अगर ऐसा होता है तो नई टीमों की नजर उन पर जरूर पड़ेगी। खासकर अहमदाबाद फ्रेंचाइजी, क्योंकि हार्दिक गुजरात से ही हैं। क्योंकि, अहमदाबाद को बड़ी हिट करने की क्षमता के साथ एक घरेलू तेज गेंदबाज ऑलराउंडर भी मिलेगा। चूंकि, हार्दिक की ब्रांड वैल्यू में भी बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए नई फ्रेंचाइजी मेगा नीलामी से पहले ही उन्हें पिक कर सकती हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button