CricketFeature

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए इन 5 प्लेयर्स को मेगा नीलामी में मिल सकती है बड़ी बोली

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 की मेगा-नीलामी से पहले ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे को रिटेन किया है। आईपीएल 2020 के फाइनल और आईपीएल 2021 के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए बाकी प्लेयर्स को अब मेगा नीलामी में जाना होगा।

Advertisement

आज के इस लेख में, हम दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए किए गए पांच प्लेयर्स पर एक नज़र डालते हैं, जिन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में बड़ी बोली मिल सकती है।

1.) श्रेयस अय्यर:

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2018 की मेगा नीलामी में दिल्ली में बागडोर संभाली थी। उसके बाद से उन्होंने फ्रेंचाइजी को फाइनल में ले जाने तक शानदार तरीके से नेतृत्व किया था। हालांकि, आईपीएल 2021 से पहले श्रेयस अय्यर को चोट लग गई थी और उन्हें इवेंट से बाहर होना पड़ा था। इसलिए ऋषभ पंत को कप्तान नियुक्त किया गया। हालांकि वह दूसरे चरण के लिए लौट आए, लेकिन फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को ही कप्तान बने रहने दिया।

Advertisement

ऐसा माना जा रहा है कि, अय्यर कथित फ्रेंचाइजी की कप्तानी करना चाहते हैं। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का झुकाव पंत की ओर ही है। इसलिए, यदि दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद श्रेयस को साइन नही करतीं हैं तो वह मेगा नीलामी में बड़ी बोली हासिल कर सकते हैं।

2.) शिखर धवन:

आईपीएल 2019 में, शिखर धवन ने 521 रन बनाए थे। इसके बाद अगले दो सीजन में शिखर के बल्ले से 618 और 487 रन निकले हैं। दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने के बाद से गब्बर फ्रैंचाइज़ी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। शिखर इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी हैं।

हालांकि उम्र उनके पक्ष में नहीं है मगर धवन एक फिट क्रिकेटर हैं और तीन और साल तक खेल सकते हैं। उनके साथ, टीमों को बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के अलावा एक अनुभवी आईपीएल क्रिकेटर मिलेगा, जो अपनी निरंतरता के लिए जाना जाता है। इसलिए, दिल्ली का यह बल्लेबाज नीलामी में महंगी बोली हासिल करने में कामयाब हो सकता है।

Advertisement

3.) रविचंद्रन अश्विन:

रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से एक बड़े नाम हैं। पंजाब किंग्स से ट्रेड किए जाने के बाद, अश्विन दिल्ली कैपिटल्स का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उन्होंने फ्रैंचाइज़ी के साथ सफल कार्यकाल के बाद टीम इंडिया के टी-20 सेट-अप में भी वापसी की है।

रविचंद्रन अश्विन का कौशल टी20 क्रिकेट में बहुत प्रासंगिक रहा है, यही एक कारण है कि मेगा नीलामी में उनकी अधिक मांग होगी। इतना ही नहीं, वह नंबर 8 पर एक विश्वसनीय बल्लेबाज भी हैं और संभावित कप्तानी की पसंद भी हैं। इसलिए, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में यदि अश्विन बड़ी बोली हासिल करते हैं तो यह आश्चर्य की बात नही होगी।

4.) आवेश खान:

आवेश खान आईपीएल 2021 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। मध्य प्रदेश के इस तेज गेंदबाज ने 18.75 की औसत और 7.38 की इकॉनमी के साथ 24 विकेट हासिल किए थे। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने डेथ और पावरप्ले दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया था।

Advertisement

आवेश खान ने अब तक जैसा प्रदर्शन किया है, उसके अनुसार, आवेश खान रिटेंशन सूची के सबसे बड़े दावेदार थे। हालांकि, अब उन्हें रिलीज किया जा चुका है। आवेश अभी काफी युवा हैं और उसके कौशल में सुधार होने की संभावना है। किसी भी टीम की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई के लिए आवेश खान का चयन बेहतर हो सकता है। इसलिए भी आवेश खान बड़ी बोली हासिल कर सकते हैं।

5.) कगिसो रबाडा:

एनरिक नॉर्टजे के आने से भले ही उन्हें दरकिनार कर दिया गया हो, लेकिन हाल के वर्षों में कागिसो रबाडा दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। रबाडा ने आईपीएल 2019 में 25 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने आईपीएल 2020 में भी 30 विकेट प्राप्त किए थे। बीते सीजन भी उनका प्रदर्शन अच्छा ही रहा था और उन्होंने 15 विकेट लिए थे।

एक विदेशी तेज गेंदबाज के लिए यह एक उल्लेखनीय निरंतरता है। उनका फॉर्म भले ही कम हो गया हो, लेकिन रबाडा को अपने पुराने स्वरूप में लौटने में अधिक समय नही लगेगा। कुछ टीमें उन्हें पेस अटैक के नेतृत्वकर्ता के रूप में भी शामिल कर सकती हैं। इसलिए वह बड़ी बोली हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button