IPLNews

विराट द्वारा पंत का बेहतरीन कैच पकड़ने के बाद अनुष्का की तरफ हाथ से इशारा करने का वीडियो हुआ वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक हाथ से शानदार कैच पकड़ने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की तरफ हाथ हिलाते हुए देखा। बैंगलोर ने इस मैच में दिल्ली को 16 रनों से हरा दिया और वो पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गए है।

Advertisement

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की तरफ से डेविड वार्नर ने तेज शुरुआत की। वार्नर 38 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं टीम की हार का मुख्य कारण मिचेल मार्श रहे जो इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे थे। उन्होंने 24 गेंद में मात्र 14 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने 17 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34 रन ही बना पाए क्योंकि मोहम्मद सिराज की फुलटॉस गेंद पर पंत ने कवर पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन विराट कोहली ने अपने सीधे हाथ से उछलते हुए एक बेहतरीन कैच लपका।

Advertisement

यह बैंगलोर के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट था क्योंकि पंत के आउट होते ही मैच आरसीबी के पक्ष में आ गया। विकेट का जश्न मनाते हुए, विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर ‘वी’ साइन का इशारा किया जो स्टैंड में मौजूद थीं। वीडियो यहाँ देखे:

आरसीबी की जीत में चमके गेंदबाज

दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों की धमाकेदार शुरुआत के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर जारी रखा। जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 28 रन देते हुए 3 विकेट लिए। वहीं हर्षल पटेल ने धीमी गेंदों पर दिल्ली के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आये। वहीं बैंगलोर की की तरफ से सबसे ज्यादा रन दिनेश कार्तिक ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 5 चौको और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन की पारी खेली। उनके अलावा शाहबाज अहमद ने भी 21 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन का योगदान दिया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button