CricketFeature

ये 3 प्लेयर्स आईपीएल डेब्यू से पहले ही कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू

आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर ही टीम इंडिया में मिल रही है प्लेयर्स को जगह

एक समय ऐसा था जब भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के लिए रणजी ट्रॉफी, सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन करना पड़ता था। लेकिन, अब इंडियन प्रीमियर लीग के आ जाने के बाद, टीम इंडिया के लिए आईपीएल के प्रदर्शन को भी आधार माना जाता है।

Advertisement

वर्तमान समय में, क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किए बिना टीम इंडिया में जगह बना माना लगभग अनसुना लगता है। हालांकि, अब ऐसे भी कुछ प्लेयर्स हो सकते हैं जो इसे बात को बदल सकते हैं।

आज के इस लेख में, हम उन तीन भारतीय प्लेयर्स पर एक नज़र डालते हैं जो अपने आईपीएल डेब्यू से पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं।

Advertisement

1.) अर्जन नागवासवाला:

बहुत सारे क्रिकेट फैंस ने अर्जन नागवासवाला का नाम भी नहीं सुना होगा। हालांकि, अर्जुन उन भारतीय प्लेयर्स में से एक हैं जो अपने आईपीएल डेब्यू से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया में रिजर्व प्लेयर के रूम में शामिल हैं।

ज्ञात हो कि, आगामी कुछ महीनों में टीम इंडिया को घरेलू टेस्ट मैच खेलने है। जिसमें, इस तेज गेंदबाज को टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। भारत को वैसे भी टेस्ट में आगे बढ़ने के लिए बाएं हाथ के तेज विकल्प की जरूरत है। ऐसे में हो सकता है कि, अर्जन टीम इंडिया में डेब्यू करें। यह ध्यान देने की जरूरत है कि उन्हें अभी आईपीएल में खेलना बाकी है।हालांकि, वह नेट बॉलर के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन, अभी तक उन्हें साइन किया जाना बाकी है।

2.) अभिमन्यु ईश्वरन:

अभिमन्यु ईश्वरन साल 2021 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में थे। पश्चिम बंगाल का यह बल्लेबाज रणजी क्रिकेट में पिछले कुछ सत्रों में शानदार फॉर्म में रहा है। ऐसे में, इस बात में कोई संदेश नहीं है कि अभिमन्यु चयनकर्ताओं की नज़र में नहीं होंगे।

Advertisement

अगले कुछ टूर्नामेंटों में बल्लेबाजी विभाग में जगह बनाने की तैयारी है। हालांकि, भारत अन्य विकल्पों को आज़मा सकता है। लेकिन, चोट लगने या किसी प्लेयर को आराम दिए जाने पर अभिमन्यु टीम में जगह बना सकते हैं। टी20 क्रिकेट में 40 के करीब का औसत रखने वाले इस खिलाड़ी को अभी आईपीएल में खेलना बाकी है। इसलिए, वह आईपीएल में खेलने से पहले टीम इंडिया में डेब्यू कर सकते हैं।

3.) प्रियांक पांचाल:

प्रियांक पांचाल को आखिरकार रणजी ट्रॉफी में लगभग एक दशक तक कड़ी मेहनत करने के बाद भारतीय टीम के लिए कॉल-अप मिला है। इतना ही नहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भी रोहित शर्मा के स्थान पर उन्हें शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: वो 8 प्लेयर्स जो 2018 में दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन अब टीम में नहीं हैं।

प्रियांक पांचाल एक बेहद अनुभवी प्लेयर हैं। उन्हें आईपीएल 2022 में साइन किया जा सकता है। हालांकि इससे पहले संभावना है कि वह टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। विशेष रूप से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के ख़राब फॉर्म के कारण, प्रियांक पांचाल अगले कुछ महीनों में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button