CricketFeature

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 5 बड़ी टीमों के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) शुरू होने में 1 हफ़्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी 16 टीमों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। इन 16 में से 8 टीमें क्वालिफाइंग राउंड खेलेंगी। वहीं आईसीसी रैंकिंग की शीर्ष 8 टीमों को सीधे सुपर 12 राउंड में एंट्री मिल गयी है।

Advertisement

सुपर 12 में गयी सभी 8 बड़ी टीमों ने अनुभव को तरजीह दी है। सभी टीमों के पास मिलाकर सिर्फ एक खिलाड़ी है जिसकी उम्र 20 वर्ष से कम है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 टीमों के सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी उम्र तो 20 वर्ष से भी कम है, लेकिन उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी –

1.) टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया)

टिम डेविड ऑस्ट्रेलिया की टी20 कैप पाने वाले सबसे नये खिलाड़ी हैं। आने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में वे ही ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी होंगे। भारतीय क्रिकेट फैंस ने उन्हें आईपीएल 2022 में मुम्बई इंडियंस के लिए कुछ मैच फिनिश करते हुए देखा होगा। भारत के खिलाफ हाल ही में हुई सीरीज़ में भी टिम डेविड ने एक धुआँधार अर्धशतक ठोका था। टिम डेविड की उम्र 26 वर्ष है।

Advertisement

2.) हैरी ब्रुक (इंग्लैंड)

हैरी ब्रुक टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के उभरते हुए सितारे हैं। हैरी मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज़ में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और एक मैच में 35 गेंदों पर 81 रन की पारी भी खेली है। आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वे निश्चित ही अपनी छाप छोड़ने को बेचैन होंगे। हैरी की उम्र फिलहाल 23 वर्ष है।

3.) ट्रिस्टन स्टब्स (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीकी टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स हैं। ट्रिस्टन अफ्रीका के बैकअप विकेटकीपर का विकल्प भी हैं। भारत के साथ अभी चल रही सीरीज़ में भी वे दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेल रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका खेलना तय है। उनकी उम्र इस समय 22 साल की है।

4.) अर्शदीप सिंह (भारत)

भारत ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीता था। उसके बाद से अब तक 15 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन भारत दुबारा यह ट्रॉफी जीतने में असफल रहा। इस बार फिर से भारत यह कोशिश करेगा और उसकी कोशिशों का अहम हिस्सा होने अर्शदीप सिंह। अर्शदीप सिंह को कुछ समय से भारत लगातार मौके दे रहा है और अब जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में वे भारत की डेथ बॉलिंग का मजबूत पिलर होंगे। अर्शदीप की उम्र अभी 23 साल है।

Advertisement

5.) नसीम शाह (पाकिस्तान)

वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड की 8 टीमों में नसीम शाह इकलौते 20 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी हैं। नसीम नई गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं और अभी एशिया कप में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको बहुत प्रभावित किया है। भारत के खिलाफ भी उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी जैसे युवा गेंदबाजों के साथ मिल कर नसीम शाह पाकिस्तान की गेंदबाजी को बहुत खतरनाक बना देते हैं। नसीम अभी सिर्फ 19 वर्ष के हैं।

Related Articles

Back to top button