FeatureIPL

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले ये 4 फ्रेंचाइजी 3 भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को कर सकती हैं रिटेन

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के लिए बीसीसीआई निश्चित रूप से तैयारी शुरू कर चुका है। बीसीसीआई ने मौजूदा फ्रेंचाइजी रिटेंशन पॉलिसी के विषय में भी सूचित कर चुका है। नई रिटेंशन पॉलिसी के अनुसार, मौजूदा फ्रेंचाइजी अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। जबकि दोनों नई फ्रेंचाइजी अधिकतम 3 प्लेयर्स को ही मेगा नीलामी से पहले साइन कर पाएंगीं।

Advertisement

इस नई रिटेंशन पॉलिसी की नियमावली कुछ इस प्रकार है कि, मौजूदा आठ टीमें चार खिलाड़ियों को 2 भारतीय + 2 विदेशी क्रिकेटरों या 3 भारतीय + 1 विदेशी क्रिकेटरों के संयोजन में बनाए रख सकती हैं। नई टीमों के लिए, संयोजन 2 भारतीय + 1 विदेशी है। किसी भी टीम ने अभी तक अपने रिटेंशन की घोषणा नहीं की है, लेकिन आज के इस लेख में, हम उन चार टीमों पर नज़र डालेंगे जिनमें 3 भारतीय + 1 विदेशी खिलाड़ी के संयोजन के साथ चार खिलाड़ी हो सकते हैं।

1.) मुंबई इंडियंस:

पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग विजेता मुंबई इंडियंस पिछले साल ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही थी। यहां तक कि, मुंबई प्ले ऑफ के लिए भी क्वालीफाई नही कर सकी थी।हालांकि, मुंबई के पास भारतीय खिलाड़ियों का एक बहुत अच्छा संयोजन है। इसलिए, मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट के लिए अपने मुख्य खिलाड़ियों को रिलीज करना आसान नही होगा। हालांकि, उन्हें मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन पॉलिसी के अनुसार कार्य करना होगा।

Advertisement

स्पोर्ट्स अमेज़ के अनुसार, मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा के रूप में दो भारतीय खिलाड़ी पहली पसंद होने। इसी सूची में तीसरी पसंद के रूप में, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव या ईशान किशन हो सकते हैं। किशन के रिटेन होने की संभावना अधिक है क्योंकि वह एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। साथ ही वह अभी काफी युवा हैं इसलिए वह फ्रेंचाइजी के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं। जबकि विदेशी खिलाड़ियों के रूप में कीरोन पोलार्ड सबसे पहली पसंद हो सकते हैं।

2.) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

एक और फ्रैंचाइज़ी जो तीन भारतीयों को पसंद कर सकती है वह है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। आरसीबी ने पहले कभी इंडियन प्रीमियर लीग नहीं जीती है। लेकिन,बीते दो सीजन में फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत शानदार रहा था। विराट कोहली फ्रेंचाइजी के साथ रहेंगे, और अन्य दो भारतीय हर्षल पटेल और देवदत्त पडिक्कल हो सकते हैं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विदेशी खिलाड़ी के रूप में ग्लेन मैक्सवेल को अपनी आईपीएल टीम में रख सकती है। मैक्सवेल ने आईपीएल के बीते सीजन में जिस तरह से बल्लेबाजी की है वह फ्रेंचाइजी को रिटेन करने पर मजबूर कर सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि, बैंगलोर स्थित यह फ्रेंचाइजी किस संयोजन का चयन करती है।

Advertisement

3.) चेन्नई सुपर किंग्स:

चेन्नई सुपर किंग्स कथित तौर पर एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा और फाफ डु प्लेसिस या ड्वेन ब्रावो को रिटेन करने जा रही है। कई प्रशंसकों को उम्मीद थी कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम प्रबंधन अपने खिलाड़ियों को इस संयोजन में ही बनाए रखेगा।

इसलिए, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए अगर चेन्नई स्थित फ्रैंचाइज़ी 3 भारतीय + 1 विदेशी खिलाड़ी के सामान्य टेम्पलेट के साथ अपनी रिटेंशन सूची जारी करे।

4.) दिल्ली कैपिटल्स:

भारतीय खिलाड़ियों के एक मजबूत समूह वाली एक और टीम दिल्ली कैपिटल्स है। उनके पास शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के रूप में चार शीर्ष गुणवत्ता वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रिपोर्टों के अनुसार, श्रेयस दिल्ली कैपिटल्स छोड़ सकते हैं। क्योंकि, वह एक नेतृत्व की भूमिका चाहते हैं, इसलिए दिल्ली स्थित फ्रेंचाइजी एक विदेशी खिलाड़ी के साथ अन्य तीन भारतीय बल्लेबाजों को बरकरार रख सकती है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के पास कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे के रूप में दो शीर्ष गुणवत्ता वाले दक्षिण अफ्रीकी पेसर हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को काफी सोचना होगा, क्योंकि, ये दोनों ही मैच विनर हैं। चूंकि, राइट टू मैच का विकल्प उपलब्ध नही है, इसलिए दिल्ली को अंतिम चार नामों को रिटेन करने से पहले एक बड़ी दुविधा का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: ये 5 प्लेयर मौजूदा फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए जाने के बाद भी मेगा नीलामी के लिए नही होंगे उपलब्ध।

Advertisement

Related Articles

Back to top button