CricketNews

युजवेंद्र चहल का सही इस्तेमाल नहीं करने पर ऋषभ पंत हुए ट्रोलिंग का शिकार

“चहल ने अपने ओवरों का कोटा क्यों नहीं पूरा किया?” यह प्रमुख सवाल था जो सोशल मीडिया पर हैरान और नाराज फैंस भारत की 7 विकेट से हार के बाद पूछ रहे थे और इस इसके लिए वो कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को ट्रोल कर रहे थे।

Advertisement

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवरों में 212 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 211 रन का स्कोर बनाया था।

युजवेंद्र चहल ने फेंके केवल 3 ओवर

दक्षिण अफ्रीका की पारी के 11 ओवर तक 92/3 के स्कोर पर पीछे चल रहे थे और मैच जीतने के पसंदीदा थे। हालांकि उस समय बेहतरीन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के दो ओवर बचे हुए थे।

Advertisement

युजवेंद्र चहल इस समय फॉर्म में है। उन्होंने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए पर्पल कैप अपने नाम की है। उन्होंने राजस्थान के लिए पारी के अंत में एक-दो ओवर फेंके थे और अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी क्योंकि उनके पहले ओवर में 16 रन बने थे, जो उन्होंने पावरप्ले के अंदर फेंका था। उन्होंने अपने दूसरे में 6 रन देते हुए शानदार वापसी की। हालाँकि, जब सभी को उम्मीद थी कि वह 12 ओवर के बाद गेंदबाजी पर लौटेंगे, लेकिन ऋषभ पंत ने उनसे ओवर नहीं करवाया। इसके बजाय वो अपने तेज गेंदबाजों को वापस लाये। तेज गेंदबाजों पर डुसेन और मिलर ने मैदान के चारों और रन बनाये।

यह पंत का एक चौंकाने वाला कदम था। मिलर और डूसन दोनों स्पिन का सामना करने के बजाय तेज गेंदबाजी को खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। चहल भले ही उन्होंने अपने ओवर में 16 रन दिए हो लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के सामने पंत द्वारा उनसे गेंदबाजी ना करवाना एक बड़ी गलती थी। इसी वजह से उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisement

अंतिम ओवर में चहल को गेंदबाजी के लिए लाया गया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अफ्रीका को जीतने के लिए सिर्फ 6 गेंदों में 4 रन चाहिए थे। वहीं रस्सी वैन डेर डूसन ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ते हुए टीम को मैच जितवा दिया।

ऋषभ पंत को किया गया ट्रोल

इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत से फैंस नाराज थे, लेकिन उनके पास आईपीएल की कप्तानी का काफी अनुभव है। यहाँ ट्विटर पर ऋषभ पंत को ट्रोल करते हुए फैंस द्वारा ट्विटर पर आये रिएक्शन यहाँ दिए गए है:

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button