CricketFeatureIPL

आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर को ये फ्रेंचाइजी कर सकती हैं टारगेट, यदि DC उन्हें रिलीज करती है

श्रेयस अय्यर आईपीएल-2018 से 2020 तक फ्रेंचाइजी के कप्तान थे। साथ ही, उन्होंने 2020 में फ्रेंचाइजी को फाइनल में भी पहुंचाया था।

श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। तब से अब तक वह इस लीग में केवल दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से ही खेले हैं। इतना ही नहीं, श्रेयस अय्यर आईपीएल-2018 से 2020 तक फ्रेंचाइजी के कप्तान भी थे। साथ ही, उन्होंने 2020 में फ्रेंचाइजी को फाइनल में भी पहुंचाया था।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि, आईपीएल-2022 की मेगा नीलामी से पहले श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर नीलामी में उतरने जा रहे हैं। ऐसे में, यदि श्रेयस नीलामी में उपलब्ध रहते हैं तो ये 5 फ्रेंचाइजी उन्हें साइन करने के लिए टारगेट कर सकती हैं।

1.) अहमदाबाद:

कई क्रिकेट फैंस को यह जानकारी मिल गई होगी कि, बीसीसीआई आईपीएल-2022 की नीलामी से पहले दो नई टीमों को तीन-तीन खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति देने की योजना बना रहा है। उनमें से दो भारतीय हो सकते हैं जबकि तीसरा विदेशी खिलाड़ी हो सकता है। अहमदाबाद आईपीएल-2022 में प्रवेश प्राप्त करने वाली नई फ्रेंचाइजी है।

Advertisement

अगर अहमदाबाद की फ्रैंचाइज़ी का लक्ष्य आईपीएल-2022 के मेगा ऑक्शन से पहले किसी कप्तान को साइन करना है, तो वे श्रेयस अय्यर को चुन सकते हैं। श्रेयस लंबे समय से कप्तानी के दावेदार हैं। युवा होने के अलावा उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है। इसलिए बतौर कप्तान वह बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

2.) लखनऊ:

आईपीएल-2022 में शामिल होने वाली एक और फ्रेंचाइजी लखनऊ है। अहमदाबाद की ही तरह लखनऊ भी मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर को ट्रेड करने के लिए टारगेट कर सकती है। चूंकि, इस फ्रेंचाइजी को भी कप्तान की आवश्यकता है। इसलिए श्रेयस को बेहतरीन विकल्प के रूप में देखा जा सकता है।

अय्यर ने खुद को एक योग्य कप्तान के रूप में साबित किया है। आईपीएल-2008 से 2019 तक दिल्ली कभी भी आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंची थी। लेकिन श्रेयस ने अपनी कप्तानी में साल-2020 में दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया था।

Advertisement

3.) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

यह एक सर्वविदित तथ्य है कि विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया है। आरसीबी उन फ्रेंचाइजी में से एक है जिन्होंने आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक सभी सीजन खेले हैं। वाबजूद इसके वह ट्राफी जीतने में सफल नही हो सकी है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर निश्चित ही एक नए कप्तान की खोज में है। चूंकि, एबी डिविलियर्स कुछ और सीजन ही उपलब्ध होंगे इसलिए उन्हें कप्तान बनाने पर शायद ही विचार किया जाए। ऐसे में, एक युवा बल्लेबाज जिसने एक फ्रेंचाइजी को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया है। उसे कप्तान बनाने के लिए मेगा नीलामी में आरसीबी श्रेयस को खरीदने के लिए टारगेट कर सकती है।

4.) चेन्नई सुपर किंग्स:

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के आईपीएल-2022 में कप्तान बने रहने की संभावना है। हालांकि, धोनी अधिकतम एक या दो सीजन ही खेलेंगे। इसलिए, सीएसके को भविष्य के लिए एक कप्तान की जरूरत है। 

Advertisement

श्रेयस अय्यर सही पिक हो सकते हैं। उनके पास कप्तानी का अनुभव है और धोनी के नेतृत्व में एक या दो साल में वह एक बेहतर कप्तान बन सकते हैं जो कि टीम की विरासत को आगे ले जा सके। वास्तव में, चेन्नई को धोनी की कप्तानी में खेलने की आदत है। इसलिए, यदि फ्रेंचाइजी को भविष्य की योजना तैयार करनी है तो टीम मैनेजमेंट को आईपीएल-2022 से ही कप्तान की तलाश और तैयारी शुरू करनी होगी।

5.) सनराइजर्स हैदराबाद:

सनराइजर्स हैदराबाद एक फ्रेंचाइजी है जो आईपीएल-2021 को भूलते हुए आईपीएल-2022 में नई शुरुआत करना चाहेगी। हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर ने साफ कर दिया है कि वह मेगा नीलामी में उतरने जा रहे हैं। साथ ही, केन विलियमसन ने आईपीएल के बीते सीजन में जिस तरह कप्तानी की है। उसे देखकर यह नही लगता है कि, हैदराबाद उन्हें कप्तान के रूप में रखना चाहेगी।

यानि कि, सनराइजर्स भी कप्तान की खोज में है। और, श्रेयस अय्यर निश्चित ही उनके ध्यान में होंगे। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के दौरान उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है कि उन्हें कप्तानी का कोई दवाब नही रहता है। साथ ही वह शांत स्वाभाव के साथ निर्णय लेने में सक्षम हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button