FeatureIPL

आईपीएल 2022: 5 खिलाड़ी जिन्हें उनकी 2021 टीमों द्वारा किया जाना चाहिए था रिटेन

बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल में आठ की बजाय दस टीमों को खिलाने की हरी झंडी दिखाई। ऑर्गनाइज़र्स ने घोषणा की कि पुरानी आठ टीमें चार-चार क्रिकेटरों को रिटेन कर सकती हैं, जबकि दो नई टीमों को प्री-ड्राफ्ट में तीन खिलाड़ियों को चुनना है।

Advertisement

इस सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी चैंपियन टीमें बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। वहीं गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में खिलाड़ियों को रिटेन किया। रिटेन किये गए कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। तो आज हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें उनकी 2021 की टीमों द्वारा रिटेन किया जाना चाहिए था।

5. युजवेंद्र चहल

आरसीबी ने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन कर लिया था। हालांकि उन्होंने अपने स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल को रिलीज कर दिया था। इससे क्रिकेट फैंस को काफी हैरानी हुई थी। चहल ने 2021 के सीजन में बैंगलोर के लिए 15 मैच खेले थे और 7.05 के इकॉनमी रेट से 18 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

Advertisement

वहीं मेगा नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 6.50 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इस सीजन में वो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। वो इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में इस सीजन की पहली हैट्रिक लेते हुए कुल 5 विकेट लिए थे। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले है और 7.33 के इकॉनमी रेट से 17 विकेट ले चुके हैं।

4. दिनेश कार्तिक

2018 से 2020 तक कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले कार्तिक को आईपीएल 2022 से पहले फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। वहीं मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कार्तिक को 5.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। पिछले साल आईपीएल 2021 में कार्तिक ने 15 पारियों में 223 रन बनाए थे। केकेआर को इस साल आंद्रे रसेल के साथ एक मजबूत फिनिशर की कमी खल रही है।

इस सीजन में वो आरसीबी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है और इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2021 की भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी ठोंक रहे है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 7 मैच खेले है और 205.88 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 210 रन अपने नाम किये है। इस दौरान वो एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

Advertisement

3. ट्रेंट बोल्ट

बाएं हाथ के इस कीवी तेज गेंदबाज को मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था। वह इस सीजन में नयी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। पिछले सीजन में वो मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे।

आईपीएल 2020 में बोल्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने उस सीजन में खेले 15 मैचों में 7.96 की इकॉनमी से 25 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 2020 का खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। जबकि आईपीएल 2021 में उन्होंने 14 मैचों में 8.15 की इकॉनमी से 13 विकेट हासिल किए थे।

2. कुलदीप यादव

अपने क्रिकेट करियर के सबसे कठिन दौर के बाद, कुलदीप यादव आखिरकार अच्छी फॉर्म में लौट आये हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। उन्होंने केकेआर के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। कुलदीप को केकेआर ने आईपीएल 2014 की नीलामी में खरीदा था। वहीं पिछले कुछ सीजन से उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। आईपीएल 2021 में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला। वहीं 2020 में उन्होंने 5 मैच खेले और 7.66 के इकॉनमी रेट से मात्र 1 विकेट ही ले पाए।

Advertisement

बाएं हाथ के इस चाइनामैन को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और वो इस फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने इस सीजन में खेले 5 मैचों में 8.24 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए है।

1. शिमरोन हेटमायर

वेस्टइंडीज के इस युवा बल्लेबाज को आईपीएल 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 8.50 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल का रलिया था।

शिमरोन आईपीएल 2022 में आरआर के लिए बेहतरीन तरीके से फिनिशर की भूमिका निभा रहे है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले है और 179.84 के इकॉनमी रेट से 223 रन बनाये है। इस दौरान वो 1 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button