CricketIPL

सीएसके महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2022 के लिए रिटेन न करे तो ये 4 विकेटकीपर हो सकते हैं बेहतरीन विकल्प

महेंद्र सिंह धोनी खुद भी इस बात से सहमत होंगे कि यह सीएसके के लिए फायदेमंद नही होगा यदि वह धोनी को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखती है।

आईपीएल 2022 से पहले, एक सवाल जो कई लोगों के मन में है, वह यह है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलने जारी रखेंगे या नही। कई रिपोर्टों से, पता चलता है कि कैप्टन कूल माही आईपीएल 2022 में भी सीएसके के लिए खेलेंगे। और, फ्रेंचाइजी के लिए पहले रिटेंशन भी होंगे।

Advertisement

हालांकि, 40 वर्षीय, महेंद्र सिंह धोनी खुद भी इस बात से सहमत होंगे कि यह सीएसके के लिए फायदेमंद नही होगा यदि वह धोनी को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखती है।  इसलिए, संभावना है कि धोनी सीएसके के लिए लंबे समय नही खेल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फ्रेंचाइजी में कप्तान और विकेटकीपर का स्थान खाली हो जाएगा।

आज के इस लेख में, हम उस स्थिति पर नज़र डालते हैं जब, चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेंशन सूची में महेंद्र सिंह धोनी का नाम न हो। तब, विकेटकीपर विकल्पों के लिए जिन प्लेयर्स को आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स टारगेट कर सकती है।

Advertisement

1.) संजू सैमसन:

कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि, आईपीएल 2021 से पहले सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को ट्रेड डील में साइन करने की कोशिश की थी। लेकिन, राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें कप्तानी की भूमिका पेशकर की थी। इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि, संजू सैमसन ने सोशल मीडिया में राजस्थान रॉयल्स को अनफॉलो करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को फॉलो करना आरंभ कर दिया है।

साथ ही, ऐसी खबरें भी हैं कि, संजू सैमसन रिटेंशन का ऑफर ठुकरा कर मेगा नीलामी में उतरने पर विचार कर रहे हैं। इसमें, कोई दो राय नही है कि चेन्नई सुपरकिंग्स राजस्थान से कहीं अधिक सफल फ्रेंचाइजी है। इसलिए, संजू के प्रदर्शन को देखते हुए सीएसके आईपीएल नीलामी में साइन करने का हर संभव प्रयास कर सकती है।

Advertisement

2.) जॉनी बेयरस्टो:

जॉनी बेयरस्टो ने अब तक 28 आईपीएल मैचों में 41.52 की औसत और 142.19 के स्ट्राइक रेट से 1038 रन बनाए हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी एक विदेशी बल्लेबाज से यही उम्मीद करती है। इसके अलावा, बेयरस्टो एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जो कि, सीएसके के लिए, एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

हालांकि, यह संभव तब संभव है जब सनराइजर्स हैदराबाद बेयरस्टो को रिटेन न करे और वह नीलामी में उपलब्ध हों। चूंकि, वह ओपनिंग पोजीशन के लिए सबसे उपयुक्त हैं, वहीं उनके पास नंबर 4 पर भी अच्छा प्रदर्शन करने का कौशल है।ऐसे में, एमएस धोनी की अनुपस्थिति के साथ, बेयरस्टो मध्य क्रम में धोनी का अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इसलिए, वह सीएसके के लिए विकेटकीपर विकल्पों में से एक हैं। यदि वे आईपीएल 2022 के लिए एमएस धोनी को रिटेन नहीं करते हैं।

3.) ईशान किशन:

इशान किशन को वास्तव में मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन नहीं किया जा सकता क्योंकि उनके पास फ्रैंचाइज़ी में अन्य विकल्प हैं। जैसे कि फ्रेंचाइजी, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड को अपनी रिटेंशन सूची में शामिल कर सकती है। ऐसे में, यदि ईशान किशन नीलामी में उपलब्ध होंगे तो वह निश्चित ही बड़ी बोली प्राप्त करेंगे।

Advertisement

ईशान एक निडर क्रिकेटर है और सीएसके के ब्रांड के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। वह एक ठोस विकेटकीपर हैं और भारत की अंडर-19  टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। ईशान और रुतुराज गायकवाड़ एक साथ वास्तव में एक शानदार संयोजन हो सकते हैं। इसलिए, सीएसके का टीम मैनेजमेंट बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को साइन करने की कोशिश कर सकता है।

4.) दिनेश कार्तिक:

किसी भी आईपीएल इलेवन में घरेलू विकेटकीपर को स्थान देना बेहद कठिन कार्य है। क्योंकि, शानदार विकेटकीपर के बहुत कम विकल्प ही उपलब्ध हैं। इसके अलावा, विकेटकीपर के लिए मेगा नीलामी में बड़ी प्रतिस्पर्धा होना निश्चित है। इसलिए, कभी-कभी फ्रेंचाइजी को एक अलग रणनीति के साथ कार्य करते हुए प्लेयर्स को साइन करना होता है।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने अक्सर ही चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की हैं। फ्रेंचाइजी भविष्य के संस्करणों के लिए कार्तिक को साथ ले सकती है। चूंकि, वह बतौर विकेटकीपर, बल्लेबाज और कप्तान तीनों ही दृष्टिकोण में अनुभवी हैं। इसलिए उन्हें ट्रेड करना लाभदायक हो सकता है।

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दिनेश कार्तिक को ट्रेड करने पर एक और लाभ का सौदा हो सकता है। वह यह है कि, कार्तिक चेपॉक की पिच को अच्छी तरह जानते हैं जो कि, एक प्रकार का बोनस होगा। अगर सीएसके के पास आईपीएल 2021 की तरह लंबी बल्लेबाजी हो, तो डीके जैसा खिलाड़ी वास्तव में खतरनाक हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डीके चेन्नई से हैं और प्रशंसक उन्हें टीम में रखना पसंद करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button