CricketFeature

3 टीमें जो आईपीएल 2023 में सिकंदर रजा को कर सकती है टारगेट

भारत ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 13 रन से हरा दिया। इसी के साथ केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने मेजबान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 289 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवरों में 276 रन के स्कोर पर सिमट गयी।

Advertisement

वहीं जब सिकंदर रजा (Sikandar Raza) बल्लेबाजी कर रहे थे तब एक समय ऐसा लग रहा था की जिम्बाब्वे ये मैच जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उनके आउट होते ही जिम्बाब्वे ये मैच हार गया। रजा ने इस मैच में 95 गेंद में 9 चौको और 3 छक्कों की मदद से 115 रन की पारी खेली। रजा का पिछली 6 वनडे पारियों में तीसरा शतक है। ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजरों में आ गए है। तो आज हम आपको उन 3 टीमों के बारे में बताने जा रहे है जो आईपीएल 2023 में सिकंदर रजा को टारगेट कर सकती हैं।

1. कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को मिडिल आर्डर में काफी संघर्ष करते हुए देखा गया, जहां उनके विदेशी खिलाड़ी नियमित रूप से सफल नहीं रहे और दबाव में अपना विकेट देकर पवेलियन की ओर चलते बने।

Advertisement

रजा का शामिल होना कोलकाता टीम के लिए के लिए एक बोनस हो सकता हैं, विशेष रूप से नंबर 4 या 5 की स्थिति में जहां वह श्रेयस या रिंकू सिंह का साथ दे सकते हैं। जिन्होंने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। वह मिडिल आर्डर में एक शानदार बल्लेबाज है जहां वह अटैक करके खेल सकते हैं। उनके टीम में आने से कोलकाता को मजबूती मिलेगी।

2. चेन्नई सुपर किंग्स

जडेजा के साथ अनबन की अफवाहों के बाद से यह संकेत साफ दिखाई दे रहे है कि जडेजा चेन्नईसुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में विदेशी खिलाड़ी रजा को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

रजा मिडिल आर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के साथ-साथ उपयोगी गेंदबाजी भी करना जानते हैं। वह एक शानदार फिनिशर भी है। इस खिलाड़ी के चेन्नई टीम में आने से धोनी के कंधों से दबाव कम होगा।

Advertisement

3. मुंबई इंडियंस

पोलार्ड आगामी सीजन में फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे या नहीं अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता हैं। ऐसे में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी का रिप्ल्समेंट तलाश कर सकती हैं। ऐसे में रजा को शामिल करना मुंबई के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं। रजा फ्रेंचाइजी के लिए एक सही फिनिशर साबित हो सकते हैं जिसकी कमी मुंबई को इस सीजन में साफ खली है।

दाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर रजा के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 58 मैच खेले है और 125.45 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1040 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 7.32 के इकॉनमी रेट की मदद से 28 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में कामयाबी हासिल की है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button