CricketFeature

इंग्लैंड में इन पांच भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सर्वाधिक वनडे रन

उपमहाद्वीप के बल्लेबाजों के लिए इंग्लैंड में रन बनाना हमेशा से मुश्किल चुनौती रहा है। इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा वनडे क्रिकेट में रन बनाना आसान माना जाता है। कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। ऐसे में इस आर्टिकल में उन पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारें पढेंगे जिन्होंन इंग्लैंड में वनडे में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा

मैच :24||रन :1335||औसत :66.75||शतक:7||अर्धशतक: 6

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। हालांकि, रोहित के लिए इंग्लैंड में बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में पहला वनडे मैच खेला था और अपने पहले ही मैच में चोट के कारण उन्हें रिटायर्ड होना पड़ा था।

Advertisement

इसके बाद उन्होंने 2013 और 2017 की चैंपियंस ट्राफी में शानदार बल्लेबाजी की और सभी को प्रभावित कर दिया। यही नहीं दुनिया ने उनका असली फॉर्म 2019 के 50 ओवर विश्व कप के दौरान देखा जहां उन्होंन पांच शतक लगाए थे।

विराट कोहली

मैच: 31||रन: 1316||औसत: 54.83||शतक:1||अर्धशतक: 12

इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे स्थान पर आते हैं। इंग्लैंड में भारतीय पूर्व कप्तान कोहली की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन बाद में कोहली ने अपनी लय हासिल की और अपने आलोचकों को चुप करया।

Advertisement

कोहली ने साल 2011 में इंग्लैंड की सरजमीं पर एक मात्र शतक लगाया था उसके बाद से कोहली के बल्ले से वहां शतक नहीं निकला है। हालांकि उन्होंने अपने बल्ले से 12 अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में कई बार अहम योगदान दिया है।

राहुल द्रविड़

मैच: 32 || रन: 1238 || औसत: 45.85 || शतक: 2 || अर्धशतक: 11

भारतीय टीम के वर्तमान कोच राहुल द्रविंड़ ने साल 1999 में इंग्लैंड में दो लगातार शतक लगाकर इंग्लिश कंडिशन में अपनी शानदार शुरुआत की थी। द्रविड़ हमेशा मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते रहे हैं।

Advertisement

उनके क्रिकेटिंग करियर के अंत में वनडे प्रारूप में उन्होंने इंग्लैंड में वैसी कोई बड़ी पारी नहीं खेली थी। इंग्लैंड में उनके बल्ले से अंतिम बार शतक साल 2011 में निकला था।

शिखर धवन

मैच: 19 || रन: 1101 || औसत: 64.76 || शतक: 4 || अर्धशतक: 4

शिखर धवन भी इंग्लैंड में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। धवन ने साल 2013 में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में डेब्यू किया था। उन्होंने दो शतक लगाकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की थी और टूर्नामेंट में कुल 363 रन बना कर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे।

Advertisement

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्राफी की तरह 2019 की विश्व कप में भी शतक जमया था लेकिन बाद में चोटिल होने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था जिसके बाद भारतीय टीम को टूर्नामेंट में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

सचिन तेंदुलकर

मैच: 26 || रन: 1051 || औसत: 43.79 || शतक: 3 || अर्धशतक: 4

आप किसी भी रिकॉर्ड की बात करें सचिन का नाम आना तय माना जाता है। सचिन ने भी इंग्लैंड की पिचों पर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था। सचिन ने साल 2007 में अंतिम बार इंग्लैंड की धर्ती पर वनडे क्रिकेट खेला था।

Advertisement

इससे पहले सचिन का इंग्लिश परिस्थितियों में उतना प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं रहा था। इसके बावजूद सचिन ने इंग्लैंड में तीन शतक और तीन अर्धशतक जमाया है।

Related Articles

Back to top button