CricketFeature

लॉर्ड्स की बजाय ये तीन मैदान कर सकती थी 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी

रिपोर्ट्स की माने तो 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाना है। भले ही इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है फिर भी कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2021 डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत को हरा कर इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, जहां तक नवीनतम अंक तालिका की बात है मौजूदा चैंपियन फाइनल से लगभग बाहर हैं और शायद उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कारों की आवश्यकता होगी। जैसा कि आगामी डब्ल्यूटीसी फाइनल के आयोजन स्थल की पुष्टि नहीं हुई है ऐसे में इस आर्टिकल में हम तीन संभावित वेन्यू पर नजर डालेंगे जो इस चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी कर सकता है।

ईडन गार्डन्स, कोलकाता

ईडन गार्डन्स विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में से एक है इसके अलावा यह एक ऐतिहासिक मैदान भी है। इससे भारतीय क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। इस मैदान की स्थापना 1864 में की गई थी। इस मैदान पर पहला टेस्ट साल 1934 में इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया था इसके अलावा साल 1987 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे इंटरनेशनल मैच और साल 2011 में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन किया गया था। ईडन गार्डन्स की क्षमता देखी जाए तो यह मैदान आसानी से डब्ल्यूटीसी 2023 के फाइनल की मेजबानी कर सकता था। ईडन गार्डन्स में कई ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेले गए हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने इसी मैदान पर टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था।

Advertisement

एमसीजी, मेलबर्न

जब हम दुनिया भर में क्रिकेट मैदानों के बारे में बात कर रहे हैं, तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड अपने आप उस सूची में शामिल हो जाता है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का इतिहास सालों पुराना है। यहां कि परिस्थिति क्रिकेट खेलने के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती है। अगर डब्ल्यूटीसी 2023 के फाइनल का आयोजन इस मैदान पर किया जाता है तो ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के लिए भी यह एक शानदार अनुभव होगा। यह मैदान ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में स्थित है। यही नहीं यह आस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भी है इसके अलावा यह दुनिया का दंसवा सबसे बड़ा स्टेडियम है। आपको बता दें कि इस मैदान में एक लाख दर्शकों के बैठने की जगह है।

इंपीरियल वांडरर्स, जोहानसबर्ग

साउथ अफ्रीका का वांडर्स स्टेडियम में कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। इस मैदान की स्थापना साल 1956 में हुई थी। इस मैदान में 34 हजार दर्शकों के बैठने की जगह है। साउथ अफ्रीका के इस मैदान पर डब्ल्यूटीसी 2023 के फाइनल का आयोजन किया जा सकता है। इसी मैदान पर साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने विश्व कप का खिताब भी जीता था। साउथ अफ्रीका में ज्यादातर गर्मी पड़ती है इसलिए अगर वांडरर्स के मैदान पर डब्ल्यूटीसी 2023 के फाइनल का आयोजन किया जाता है तो बारिश होने की बहुत कम संभावना है और मैच पूरा खेला जा सकता है। यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही शानदार प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button