CricketFeature

वो 5 दिग्गज प्लेयर जिन्होंने हेलीकॉप्टर शॉट खेलने की कोशिश की

महेंद्र सिंह धोनी का ट्रेडमार्कशॉट है हेलीकॉप्टर शॉट

क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच कई नए शॉट्स भी सामने आते रहे हैं। जिनमें स्विच हिट और दिलस्कूप जैसे शॉट की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। हालांकि, इन तमाम नए पुराने शॉट्स में से एक शॉट जो आज भी फैंस को बेहद पसंद है वह है हेलीकॉप्टर शॉट।

Advertisement

विश्व क्रिकेट को हेलीकॉप्टर शॉट की सौगात यदि किसी ने दी है तो वह हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। जिन्होंने अपने क्रिकेट सीखने के दौर में टेनिस बॉल से इस शॉट को सीखने की कोशिश की थी जो आगे चलकर महेंद्र सिंह धोनी का ट्रेडमार्क शॉट बन गया। हालांकि, धोनी के अलावा अन्य प्लेयर्स भी इस शॉट को खेलने की कोशिश करते नजर आते हैं।

इस शानदार नोट पर आज के इस लेख में, हम एक नजर डालते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के उन दिग्गज प्लेयर्स पर जिन्होंने धोनी का ट्रेडमार्क शॉट यानी हेलीकॉप्टर शॉट खेलने की कोशिश की है।

Advertisement

1.) अब्दुल रज्जाक:

फैंस के लिए यह थोड़ा हैरानी भरा हो सकता है लेकिन, एमएस धोनी के पहली बार यह शॉट खेलने से 6 साल पहले, अब्दुल रज्जाक ने साल 2000 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में बाएं हाथ के स्पिनर एशले जाइल्स की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाने की कोशिश की थी।

इस शॉट ने अब्दुल रज्जाक को भले ही छह रन नहीं दिए हों, लेकिन इससे उन्हें एक चौका जरूर मिला था। हालांकि, रज्जाक का प्रयास धोनी के शॉट से मिलता जुलता था। लेकिन, यह हूबहू नहीं था। यहां देखें वीडियो..

2.) सचिन तेंदुलकर:

भारतीय क्रिकेट टीम साल 2002 में डरहम के चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही थी। सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले एकदिवसीय शतक तक पहुँचे थे, जिसके तुरंत बाद उन्होंने एमएस धोनी के ट्रेडमार्क शॉट को हिट करने की कोशिश की थी।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर इस शॉट से 6 रन हासिल।नहीं कर सके लेकिन अब्दुल रज्जाक की ही तरह वह चौका हासिल करने में कामयाब रहे। इसके बाद, अगली ही गेंद पर उन्होंने फिर से कोशिश की, और इस बार यह शॉट बिल्कुल वैसा था जैसा आज हम एमएस धोनी के बल्ले से निकलता हुआ देखते हैं।

3.) मोहम्मद शहजाद:

साल 2012 में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर थी। जहां, वह वर्ल्ड टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेल रही थी। भारत द्वारा सेट किए 160 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद ने जहीर खान की गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट खेला।

मोहम्मद शहजाद का यह शॉट बिल्कुल परफेक्ट नहीं था लेकिन इसने ग्राउंड में मौजूद सभी लोगों को खुश कर दिया, जिसमें खुद धोनी भी शामिल थे।

Advertisement

4.) बेन कटिंग:

साल 2015 की की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में एक घरेलू वनडे मैच में, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन कटिंग ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। जब उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में एक हेलीकॉप्टर शॉट खेला था।

बेन कटिंग के इस शॉट से कमेंटेटर काफी प्रभावित हुए। वास्तव में यह शॉट परफेक्ट तो नहीं लेकिन बिल्कुल।करीब था यही कारण है कि बेन कटिंग को इसके लिए पूरे 6 रन मिले थे।

5.) विराट कोहली:

शायद रांची की हवा में ही कुछ खास बात थी। नहीं तो, विराट कोहली जो हमेशा से ड्राइव या फिर चौकों के लिए खेलने का प्रयास करते हैं वह छक्कों के लिए बेताब क्यों दिखाई देते। दरअसल, साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 5 वें वनडे मैच के दौरान विराट कोहली हेलीकॉप्टर स्ट्रोक खेलने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए।

Advertisement

ऐसा लगता है कि, जब आप एमएस धोनी के गृहनगर में खेल रहे होते हैं, तो कम से कम एक हेलीकॉप्टर शॉट का प्रयास हर प्लेयर करने की कोशिश करता है। बहरहाल, कोहली ने हेलीकॉप्टर शॉट जड़ते हुए अजंता मेंडिस की गेंद को लॉन्ग-ऑन क्षेत्र पर जोरदार छक्के के लिए भेज दिया था।

Related Articles

Back to top button