FeatureIPL

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदे गए 5 सबसे महंगे प्लेयर्स, जानिए अब वे कहाँ हैं

आईपीएल 2022 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को किया है रिटेन

आईपीएल की शुरुआत से ही राजस्थान रॉयल्स ने स्टार प्लेयर्स को साइन करने के लिए बड़ी कीमत अदा की है।हालांकि, दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद फ्रैंचाइज़ी ने और बड़ी बोलियां लगाई हैं। यह बेहद दिलचस्प है कि, आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स ने अपने सबसे महंगे प्लेयर्स की खरीद 2018 के बाद से ही की है।

Advertisement

आज के इस लेख में, हम राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे प्लेयर्स की सूची में नजर डालेगें। साथ ही जानेंगे कि वे अब कहाँ हैं…

5.) जोफ्रा आर्चर – 7.2 करोड़ (आईपीएल 2018)

जोफ्रा आर्चर आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स की सबसे महंगी खरीद में से एक है। हालांकि, आईपीएल 2018 से पहले आर्चर कोई बहुत बड़े खिलाड़ी नहीं थे। लेकिन, कुछ ही मैचों में अपनी क्षमता का प्रमाण दे दिया था। जिसके बाद, आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स में उन्हें 7.2 करोड़ रुपये देते हुए साइन किया था।

Advertisement

आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी से पहले, आर्चर को फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया गया है। दरअसल, इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को बीते कुछ समय से चोट ने अधिक परेशान किया है। जिस कारण वह क्रिकेट से दूर रह गए हैं। इस कारण ही वह प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में भी शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि, इस मेगा नीलामी में वह बड़ी आकर्षित कर पाते हैं या नहीं।

4.) संजू सैमसन – 8 करोड़ (आईपीएल 2018)

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2018 के बाद से ही सुर्खियों में आए थे। वास्तव में, जब दो वर्षों के बैन के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में वापसी की, उसके बाद वह संजू सैमसन को साइन करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। यही कारण है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें 8 करोड़ रुपये देते हुए साइन किया था।

संजू सैमसन फिलहाल फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं। उन्हें, आईपीएल 2022 से के लिए राजस्थान द्वारा रिटेन किया गया था। निश्चित तौर पर वह टीम इंडिया के लिए वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन, लंबे संघर्ष के बाद ही अभी तक उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला है।

Advertisement

3. जयदेव उनादकट – 11.5 करोड़ (आईपीएल 2018) और 8.4 करोड़ (आईपीएल 2019)

जयदेव उनादकट का राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ शानदार प्रदर्शन रहा था। इसलिए, आईपीएल 2018 में उन्हें कई फ्रेंचाइजी साइन करने की कोशिश कर रहीं थीं। इसमें, राजस्थान रॉयल्स का नाम भी शामिल था। आईपीएल 2018 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11.5 करोड़ रुपये देकर टीम में शामिल किया था।
हालांकि, एक सीजन के बाद ही उन्हें रिलीज कर दिया गया था। लेकिन, आईपीएल 2019 में फ्रेंचाइजी ने एक बाद फिर उनादकट को साइन करने के लिए बोली लगाई अजर इस बार वह 8.4 करोड़ रुपए में साइन हुए थे। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए गए जयदेव उनादकट अब नीलामी में दिखाई देंगे।

2.) बेन स्टोक्स – 12.5 करोड़ (आईपीएल 2018)

विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर में से एक बेन स्टोक्स के लिए राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी बोली लगाते हुए साइन किया था। बेन स्टोक्स के लिए आईपीएल 2018 का सीजन बेहद शानदार था। उन्होंने अब तक 31 मैच खेले हैं, जिसमें 604 रन बनाए हैं और 16 विकेट हासिल किए हैं।

हालांकि, बेन स्टोक्स आईपीएल 2022 से हट गए हैं। और, इंग्लैंड क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देंगे। एशेज सीरीज से पहले वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे। इसलिए, एशेज सीरीज में भी स्टोक्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

Advertisement

1.) क्रिस मॉरिस – 16.25 करोड़ (आईपीएल 2021)

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स द्वारा सबसे महंगी खरीद की इस सूची में क्रिस मॉरिस नंबर 1 पर हैं। आईपीएल 2021 से पहले, जोफ्रा आर्चर का टूर्नामेंट से बाहर होना निश्चित था। इसलिए, फ्रेंचाइजी एक तेज गेंदबाज की तलाश में थी। उस समय क्रिस मॉरिस बेहद शानदार फॉर्म में थे। इसलिए, फ्रेंचाइजी ने मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपये देते हुए साइन के साथ किया था।

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगा प्लेयर के बाद भी मॉरिस का आईपीएल 2021 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। यही कारण है कि उन्होंने अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से सन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अब देखना होगा कि, आगे उनका क्या प्लान है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button