IPLNews

एम एस धोनी ने मुंबई के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी तो आरपी सिंह ने उनसे की स्पेशल रिक्वेस्ट

गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में धोनी एक बार फिर मैच फिनिशर बनकर सामने आये। चेन्नई को इस मैच में आखिरी 4 गेंदों पर 16 रन की जरुरत थी।

Advertisement

धोनी ने अपनी पुराने अंदाज में खेलते हुए चेन्नई को इस सीजन की दूसरी जीत दिलवा दी। अब धोनी के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह ने एमएसडी से एक स्पेशल रिक्वेस्ट की है। तो चलिए हम आपको उस स्पेशल रिक्वेस्ट के बारे में बताते है।

आरपी सिंह चाहते हैं कि एमएसडी रिटायरमेंट से वापसी करें

मुंबई के खिलाफ एमएस धोनी का प्रदर्शन शानदार था। इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी इस पारी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं एमएसडी के अच्छे दोस्तों में से एक आरपी सिंह ने कहा है कि इस खिलाड़ी को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए संन्यास से वापसी करके खेलना चाहिए। यहाँ देखें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज का क्या कहना है:

Advertisement

Advertisement

इस मैच में चेन्नई के कप्तान जडेजा ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी करने का न्योता भेजा। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की तरफ से तरफ से सबसे ज्यादा 51* रन तिलक वर्मा ने बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से ये पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 21 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने लिए। इसके लिए उन्होंने 3 ओवर में 19 रन खर्च किये।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 40 रन अंबाती रायडू के बल्ले से निकले। उन्होंने 35 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन का योगदान दिया। उनके अलावा एमएस धोनी ने अंत में तेजी से 13 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28* रन की उपयोगी पारी खेली। मुंबई की तरफ से सबसे ज़्यादा विकेट डेनियल सैम्स ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देते हुए 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button