CricketNews

एशिया कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बावजूद रोहित ने बल्ले से बनाये ये दो रिकॉर्ड

एशिया कप 2022 के सुपर 4 मैच में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ भारत की इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गयी। श्रीलंका के खिलाफ भारत की हार का मुख्य कारण भारत के मिडिल आर्डर के बल्लेबाजों का नहीं चलना है। वहीं तेज गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है।

Advertisement

इस मैच में भारत के लिए सिर्फ एक अच्छी बात ये रही कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला है। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 32वां अर्धशतक लगाया। रोहित ने इस मैच में 41 गेंद में 72 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। अपनी इस पारी की मदद से रोहित ने एशिया कप में दो रिकॉर्ड तोड़ दिए जो पहले सचिन तेंदुलकर और शाहिद अफरीदी के नाम थे।

रोहित शर्मा ने अपने नाम दर्ज किए कई रिकॉर्ड

रोहित ने इस मैच में एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रोहित अब एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए है। रोहित के नाम एशिया कप में 31 मैच में 29 छक्के हो गए है। अफरीदी के नाम 26 छक्के दर्ज है। इस मामले में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या शामिल है, उनके नाम 23 छक्के दर्ज है। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना 18-18 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है।

Advertisement

Advertisement

इस अर्धशतक के साथ ही रोहित एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन चुके हैं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (970 रन) को पछाड़ दिया है। रोहित के नाम 30 पारियों में 1016 रन दर्ज है। रोहित से आगे श्रीलंका के महान खिलाड़ी सनथ जयसूर्या (1220 रन) और कुमार संगकारा (1075 रन) है।

रोहित के नाम टी20 इंटरनेशनल में दर्ज है 3000 से ज्यादा रन

दाएं हाथ के बल्लेबाज के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 136 मैच खेले है और 140.64 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3620 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 28 अर्धशतक देखने को मिले है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button