CricketNews

उमरान मलिक ने कहा कि रोहित शर्मा ने अपने हाथ में कई टांके लगाने के बावजूद बल्लेबाजी की और अर्धशतक बनाया तो ट्विटर पर आयी जमकर प्रतिक्रियाएं

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आखिरी बार चटोग्राम में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में खेलते हुए में देखा गया था। स्लिप में कैच लेने के दौरान उनके अंगूठे में चोट लग गई थी।

Advertisement

गेंद रोहित के अंगूठे पर लगी और चोट के ठीक बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई। नतीजतन, वह मेडिकल टीम से कुछ सहायता लेने के लिए मैदान से बाहर चले गए और उन्हें मीरपुर के अस्पताल में भी भेजा गया।

भारतीय कप्तान के अंगूठे में कई टांके लगे थे और स्टेडियम लौटने से पहले उन्होंने कुछ इंजेक्शन भी लिए थे। रन-चेज के दौरान भारतीय टीम मुश्किल में थी तो रोहित शर्मा नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने मैदान पर आये। भारतीय कप्तान ने नेशनल क्रिकेट टीम के लिए खेलने के लिए धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाकर क्रिकेट बिरादरी का दिल जीत लिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया

Advertisement

रोहित शर्मा के हाथ में कई टांके लगने के बावजूद वह बल्लेबाजी करने उतरे- उमरान मलिक

इस बीच, भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि रोहित शर्मा के हाथ में कई टांके लगने के बावजूद वह बल्लेबाजी करने उतरे। उमरान मलिक ने कहा कि रोहित शर्मा ने शानदार संघर्ष किया और अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 27 गेंदों पर एक तेज अर्धशतक बनाया। उन्होंने 28 गेंद में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली। हालांकि भारत को इस मैच में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा।

जब आखिरी दो गेंदों पर 12 रनों की जरूरत थी, तो रोहित शर्मा ने मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर छक्का लगाकर आखिरी गेंद पर 6 रन कर दिया। हालांकि, मुस्तफिजुर ने आखिरी गेंद एक खतरनाक यॉर्कर डाली और भारत को 5 रन से हराने में अपनी टीम की मदद की।

उमरान मलिक ने कहा कि जब रोहित शर्मा पुल शॉट खेल रहे थे तो यह शानदार था। रोहित शर्मा अपने चोटिल अंगूठे से उबर चुके हैं और अगली बार 10 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे में खेलते नजर आएंगे। वहीं उमरान के इस बयान के बाद ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है:

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button