IPLNews

धोनी को बीसीसीआई की ओर से गिफ्ट किया गया खास फोन: सहवाग

हाल में रवि शास्त्री ने भी महेंद्र सिंह धोनी के फोन को लेकर की थी टिप्पणी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। क्रिकेट जगत का प्रत्येक सदस्य यह जानता है कि, धोनी एक ऐसे इंसान हैं जो क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद भी बेहद शांत रह सकते हैं।

Advertisement

वास्तव में, महेंद्र सिंह धोनी का जीवन जीने का अपना तरीका है। हालांकि, उनका नाम सोशल मीडिया पर रोजाना ट्रेंड करता है। लेकिन, वह किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक सक्रिय नहीं हैं। एक समय था जब वह ट्विटर पर एक सक्रिय उपयोगकर्ता थे। लेकिन, उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर अपना ब्लू टिक भी खो दिया था। क्योंकि, उन्होंने छह महीने से अधिक समय तक लॉग इन नहीं किया था।

यह सभी जानते हैं कि, धोनी प्रकृति से प्यार करते हैं और टेक्नोलॉजी के अपने उपयोग को सीमित करते हैं। हालांकि, बहुत से प्रशंसकों को इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि धोनी ने एक बार बीसीसीआई सचिव का फोन नहीं उठाया था।इसके चलते सचिव ने धोनी को एक खास फोन दिया था। साथ ही उन्होंने, धोनी को बताया था कि, उस फोन पर सिर्फ बीसीसीआई के अधिकारी ही कॉल करेंगे।

Advertisement

अगली बार जब सचिव उनसे मिले, तो उन्होंने एमएस धोनी को दिया खास फोन: वीरेंद्र सहवाग

उस घटना को याद करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा: “एक बार ऐसा हुआ कि, बीसीसीआई सचिव (नाम सामने नहीं आया) ने धोनी को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब सचिव अगली बार उनसे मिले, तो उन्होंने धोनी को एक विशेष फोन दिया और उनसे कहा कि जब यह बजे तब आपको फोन उठाना है।”

गौरतलब है कि, इस घटना पर अधिक जोर देते हुए सहवाग ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या धोनी के पास अब भी वह फोन है या नहीं। लेकिन, यह जरूर पता है कि अब उनके पास एक व्यक्तिगत फोन नंबर है।

ज्ञात हो कि, धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उनके संन्यास को एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। रांची का यह सितारा अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलता है। और, धोनी के नेतृत्व में ही सीएसके ने कई बुलन्दियों तक अपनी पैठ बनाई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2022 की मेगा नीलामी के लिए 2 करोड़ बेस प्राइस वाले प्लेयर्स की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन

बता दें कि, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत के साथ रिटेन किया है। सीएसके के एक अधिकारी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि, धोनी आईपीएल 2022 में भी फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button