FeatureIPL

वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने छक्के के साथ पूरा किया अपना पहला आईपीएल शतक

इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन अंतिम चरण में चल रहा है। आईपीएल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक है। इस लीग में हर साल, दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर फ्रैंचाइज़ी-बेस्ड टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एकत्रित होते हैं। आईपीएल की सबसे बड़ी बात यह है कि प्लेयर्स को जितना दवाब इस लीग में होता है शायद कहीं और नहीं क्योंकि इसमें दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की नजर होती है। इसके अलावा, फ्रेंचाइजी मालिकों को भी उन खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होती हैं जिन पर वे नीलामी में मोटी रकम खर्च करते हैं।

Advertisement

आईपीएल में शतक बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, अब तक कई प्लेयर्स यह कारनामा कर चुके हैं। आज के इस लेख में, हम उन प्लेयर्स की सूची पर एक नजर डालेंगे जिन्होंने छक्का जड़ते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया है।

1.) रजत पाटीदार (Rajat Patidar):

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज रजत पाटीदार आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे। लेकिन, इसके बाद, आरसीबी ने उन्हें लवनिथ सिसोदिया के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से सीधे तौर प्रभावित किया और प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करते हुए एलिमिनेटर में शानदार शतक जड़ा है।

Advertisement

रजत पाटीदार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में अपनी टीम के लिए केवल 54 गेंदों पर 112 रन बनाए। इस मौके को और खास बनाने के लिए पाटीदार ने मोहसिन खान की गेंद पर छक्का लगाकर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया।

2.) यूसुफ पठान (Yusuf Pathan):

यूसुफ पठान जब इस लीग का हिस्सा थे तब सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक थे। यूसुफ ने आईपीएल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ा था। उन्होंने सनथ जयसूर्या की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया था।

हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि वह अपना शतक पूरा करने के बाद तुरंत बाद ही रन आउट हो गए। और, राजस्थान रॉयल्स को उस मैच में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

3.) डेविड मिलर (David Miller)

किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने इस सीजन क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस के लिए मैच जिताऊ पारी खेली थी। नौ साल पहले यानी आईपीएल 2013 में मिलर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में शतक के साथ लीग में अपना पहला शतक जड़ा था।

जीत के लिए 191 रनों का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) 64/4 पर सिमट गई थी। लेकिन, इसके बाद मिलर ने 38 गेंदों में 101 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने क्रिस गेल की गेंद पर छक्का लगाकर अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया था।

4.) संजू सैमसन (Sanju Sanson):

Advertisement

संजू सैमसन ने आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक बनाया था। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 63 गेंदों पर 102 रन बनाए थे।

सैमसन ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम ज़म्पा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना पहला शतक बनाया। संजू के शतक की बदौलत दिल्ली ने यह मैच बड़े अंतर यानी 97 रनों से अपने नाम किया था।

5.) रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad):

Advertisement

रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले साल यानी आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग फेज में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 60 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रुतुराज गायकवाड़ जब 95 रन पर थे तब पारी की आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान गेंदबाजी कर रहे थे।

मुस्तफिजुर रहमान ने एक लेंथ बॉल फेंकी जिसे गायकवाड़ ने लेग साइड बाउंड्री पर हवाई फायर करते हुए छक्का जड़ा दिया था। इसी के साथ उनका शतक भी पूरा हो गया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि, इस एलीट क्लब में युसूफ पठान, रुतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, डेविड मिलर और संजू सैमसन के साथ कौन से अन्य खिलाड़ी शामिल होते हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button